Aug 6, 2025
सीहोर में कुबेरेश्वरधाम कांवड़ यात्रा में लगभग 2 लाख श्रद्धालु अपनी आस्था को प्रकट करने पहुंचे हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि भीड़ इतनी अधिक है कि पैर रखने की भी जगह नहीं मिल रही। यहां आने-जाने वाली गाड़ियों में लोग खचाखच भरे हुए हैं और सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है।
Credit: The Sootr
देशभर से श्रद्धालु कुबेरेश्वर धाम की कांवड़ यात्रा में शामिल होने के लिए आ रहे हैं। प्रत्येक यात्री अपनी गहरी श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान शिव के दर्शन करने के लिए अत्यधिक उत्साहित हैं। यह यात्रा एक धार्मिक उत्सव की तरह बन गई है।
Credit: The Sootr
कांवड़ यात्रा में देशभर से 12 से ज्यादा डीजे शामिल किए गए हैं। इनमें सीहोर के बाबा डीजे, झारखंड के सार्जन डीजे, यूपी के रावण डीजे और एमजे साउंड (मेरठ), दिल्ली का कसाना डीजे, छत्तीसगढ़ का पावर जोन, महाराष्ट्र के प्रशांत डीजे, गुजरात का त्रिनेत्र डीजे, इंदौर का श्याम बैंड और भिलाई का धुमाल शामिल हैं।
Credit: The Sootr
कावड़ यात्रा में ट्रैक्टर पर सजी भगवान शिव की भव्य झांकियों को देख उमड़ रहा श्रद्धालुओं का सैलाब जो यात्रा को धार्मिकता, आस्था और भक्ति का अद्वितीय अनुभव प्रदान कर रही हैं।
Credit: The Sootr
Pandit Pradeep Mishra (पंडित प्रदीप मिश्रा सीहोर) का कहना है कि सबसे पहले भगवान शिव जी को सावन में रावण ने कांवड़ चढ़ाई थी। शिव जी को कावड़ काफी पसंद है। जो भक्त उन्हें कावड़ जल चढ़ाते हैं, उनकी सभी मनोकामना पूरी होती है।
Credit: The Sootr
Thanks For Reading!