Election Advisor App से घर बैठे पाएं ग्राफिक्स, बैनर, पोस्टर और वीडियो

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
Election Advisor App से घर बैठे पाएं ग्राफिक्स, बैनर, पोस्टर और वीडियो

Bhopal. उभरते हुए नेताओं और कार्यकर्ताओं को अपने प्रचार के लिए काफी जूझना पड़ता है। अब उनकी समस्या हल होने वाली है। नेताओं और कार्यकर्ताओं को अपनी प्रचार सामग्री के कहीं आने-जाने की जरूरत नहीं होगी। घर बैठे आप अपना नाम-फोटो समेत ग्राफिक्स, बैनर-पोस्टर तो क्या अपना वीडियो बनवा सकते हैं। ये सब होगा Election Advisor App की मदद से। क्या है ये ऐप और आपके लिए कैसे मददगार साबित होगा, आइए समझते हैं...





क्या है Election Advisor App?





ये राजनीतिक दलों के सामान्य कार्यकर्ताओं से लेकर विधायक,सांसद और मंत्रियों तक को रोज के बने बनाए यानी उनके नाम और फोटो के साथ रेडीमेड पॉलिटिकल ग्राफिक्स, बैनर-पोस्टर और वीडियो उपलब्ध कराने वाला App है- इलेक्शन एडवाइजर (Election Advisor। इस App के जरिए हजारों नेता और कार्यकर्ता रोज शुभकामना, बधाई, पुण्यतिथि और जयंती के संदेश तो पाते ही हैं, साथ ही उन्हें उनके नाम और फोटो के साथ उनकी पार्टी द्वारा जारी ग्राफिक्स, बैनर और पोस्टर भी मिल जाते हैं। ऐप को आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।





राजनीतिज्ञों को Election Advisor App की जरूरत क्यों?





कहा जाता है कि राजनीति में जो दिखता है, वही आगे बढ़ता है, फिर चाहे सामान्य कार्यकर्ता हों या बड़े नेता। राजनीति में लोगों से जुड़ाव के लिए, आगे बढ़ने के लिए दिखना और लगातार दिखना बहुत जरूरी है। ये बात कहने में जितनी आसान है, असल में ये उतनी ही मुश्किल है। इस काम के लिए राजनीतिज्ञों को एक टीम रखनी पड़ती है। जो सक्षम हैं, वो ऐसा कर लेते हैं, लेकिन उन्हें भी काफी खर्च करना पड़ता है।





जो नेता टीम नहीं रखना चाहते, वो रोज अपने आस-पड़ोस के किसी ग्राफिक्स डिजाइनर से अपने ग्राफिक्स, बैनर और पोस्टर बनवाते हैं। अब यदि इस समस्या से निजात पा भी लेते हैं तो भी उन्हें दिक्कत होती है कि ग्राफिक्स या वीडियो तो मिल गया, अब उसके साथ लिखने के लिए संदेश (टैक्स्ट) कहां से आए। सबसे बड़ी समस्या है कि पार्टी के सोशल मीडिया हैंडल पर जो ग्राफिक्स, बैनर-पोस्टर लगातार पोस्ट होते हैं, वो तो किसी हालत में उन्हें उनके नाम और फोटो के साथ नहीं मिलते। नेताओं की इसी समस्या को हल करने के लिए देश में पहली बार अपनी तरह का ये App इलेक्शन एडवाइजर लॉन्च हुआ है। 



 



APP में ये सुविधाएं





इस ऐप की मेंबरशिप लेने के बाद ग्राहक को कुछ नहीं करना होता। उन्हें उनके अकाउंट में उनके नाम और फोटो के साथ रोज के बने बनाए ग्राफिक्स और वीडियो मिलते हैं। ग्राहक को उनके सदस्यता प्लान के मुताबिक, शुभकामना, बधाई, जयंती और पुण्यतिथि के ग्राफिक्स और राजनीतिक ग्राफिक्स मिलते हैं। इन चीजों नेता-कार्यकर्ता वन बटन शेयर टेक्नोलॉजी के साथ किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर सकते हैं ।





इतने का है मेंबरशिप प्लान





इलेक्शन एडवाइजर का मासिक प्लान (Monthly Plan) 299 रुपए प्रतिमाह से शुरू होता है। अलग-अलग जरूरतों के लिए अलग-अलग प्लान्स हैं। ये सभी App पर दिखाए गए हैं। अधिकतम शुल्क 499 रुपए प्रतिमाह है। सभी प्लान में आपको जीएसटी अतिरिक् देना होगा। वार्षिक प्लान 3000 रुपए का है।



google play store गूगल प्ले स्टोर Campaign video वीडियो नेता leaders बैनर-पोस्टर Election Advisor App Party Wokers Graphics Banner-Poster इलेक्शन एडवाइजर ऐप पार्टी कार्यकर्ता प्रचार सामग्री ग्राफिक्स