ए भाई जरा देखकर चलो

Pratibha Rana

Feb 27, 2024

283 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस होंगे निरस्त

पहले चरण में आदतन रेड लाइट का उल्लंघन करने वाले 283 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे। इन्होंने छह माह में पांच बार या उससे अधिक रेड लाइट क्रास की है।

Credit: The Sootr

छह माह में पांच बार रेड लाइट क्रास की

कुछ वाहन चालक ऐसे है, जिन्होंने 16 से 25 बार नियमों का उल्लंघन किया है। इसमें 1 वाहन चालक ने 25, 15 से 20 बार 7 वाहन चालक ने, 13 बार 2 वाहन चालक ने, 12 बार 10 वाहन चालक ने, 11 बार 10 वाहन चालक ने, 10 बार 12 वाहन चालक ने, 9 बार 23 वाहन चालक ने, 8 बार 37 वाहन चालक ने, 7 बार 49 वाहन चालक ने, 6 बार 102 वाहन चालक ने, 5 बार 10 वाहन चालक ने, 4 बार 4 वाहन चालको ने रेड लाइट का उल्लंघन किया है।

Credit: The Sootr

ई चालान के जरिए निकाली आदतन नियम तोड़ने वालों की जानकारी

यातायात प्रबंधन एवं सड़क दुर्घटना में कमी लाने के उद्देश्य से आईटीएमएस सिस्टम स्थापित किया गया है। इस सिस्टम के द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध ई-चालान बना रहे हैं।

Credit: The Sootr

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में हुआ था फैसला

24 फरवरी 2024 को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यातायात नियमों के पालन करवाने और आदतन यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का फैसला हुआ था।

Credit: The Sootr

Thanks For Reading!

Next: क्यों लगाया RBI ने SBI पर 2 करोड़ का जुर्माना