79वें स्वतंत्र दिवस पर जानें तिरंगे के रंगों का महत्व
देशभर में 15 अगस्त 2025 को 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा
स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री लाल किले पर ध्वजारोहण करते हैं
हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा, देश की स्वतंत्रता और गौरव का प्रतीक है
तिरंगे को 22 जुलाई 1947 को राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाया गया था
तिरंगे में तीन रंग होते हैं: केसरिया, सफेद और हरा
सबसे ऊपर का केसरिया रंग देश की ताकत, साहस और बलिदान को दर्शाता है
बीच में सफेद रंग शांति, सच्चाई और अहिंसा का संदेश देता है
सबसे नीचे का हरा रंग देश की हरियाली, विकास और कृषि प्रधानता का प्रतीक है
सफेद पट्टी के बीच बना अशोक चक्र धर्म और निरंतर आगे बढ़ते रहने का प्रतीक माना जाता है