देखें भगवान शिव की 8 सबसे ऊंची प्रतिमाएं

Amresh Kushwaha

Aug 13, 2024

विश्वास स्वरूपम

स्टैच्यू ऑफ बिलिफ यानी विश्वास स्वरूपम नाम से दुनिया की सबसे ऊंची शिव की मूर्ति मौजूद है इसकी ऊंचाई 251 फीट है। जो कि राजस्थान के नाथद्वारा में स्थित है।

Credit: The Sootr

कैलाशनाथ महादेव स्टैच्यू

यह इंडिया-नेपाल बॉर्डर पर मौजूद है। इस प्रतिमा की ऊंचाई 143 फीट है।

Credit: The Sootr

मुरुदेश्वर मंदिर

भगवान शिव की इस प्रतिमा की ऊंचाई 123 फीट है। ये दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची शिव की प्रतिमा है।

Credit: The Sootr

आदियोगी शिव

तमिलनाडु में स्थित ये भगवान शिव के धड़ की सबसे बड़ी प्रतिमा है, इसीलिए इसका नाम गिनीज वर्ल्ड ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल है। इसकी ऊंचाई 112 फीट है।

Credit: The Sootr

नानची स्टैच्यू ऑफ शिवा

इस शिव प्रतिमा की ऊंचाई 108 फीट है। साथ ही इस मंदिर में भगवान शिव के सभी ज्योतिर्लिंगों को दिखाया गया है।

Credit: The Sootr

मंगल महादेव

मंगल महादेव, हरियाणा- मंगल महादेव शिव मंदिर में हरियाणा के गंगटन में अपने त्रिशूल के साथ खड़ी मुद्रा में 101 फीट ऊंची भगवान शिव की मूर्ति है।

Credit: The Sootr

हर की पौड़ी

हरिद्वार में गंगा किनारे मौजूद इस शिव की मूर्ति की ऊंचाई 101 फीट है। ये शिव भक्तों के बीच बहुत प्रसिद्ध है।

Credit: The Sootr

नागेश्वर महादेव

गुजरात में 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक नागेश्वर ज्योतिर्लिंग के मंदिर में भगवान शिव की 82 फीट की विशाल मूर्ति है। यह जगह भगवान शिव की सबसे खास जगहों में गिनी जाती हैं।

Credit: The Sootr

Thanks For Reading!

Next: अयोध्या में होने जा रहा झूलन उत्सव, 2 करोड़ के झूले में विराजेंगे रामलला