अगर आप जीवन में सफल होना चाहते हैं तो आचार्य चाणक्य की इन बातों को हमेशा याद रखिए।

आलस का त्याग

तरक्की के मार्ग में आलस सबसे बड़ी बाधा होती है। जीवन में सफल होने के लिए आज ही आलस त्याग दें।

झूठ ना बोलें

किसी भी व्यक्ति को सफल होने के लिए झूठ का सहारा नहीं लेना चाहिए। इससे जीवन में कई बार कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है।

परिश्रम से पीछे ना हटें

परिश्रम के लिए तत्पर व्यक्ति को असफलता का सामना नहीं करना पड़ता। ऐसे व्यक्ति मुश्किलों से भयभीत नहीं होते।

समय का महत्व समझें

सफल व्यक्ति समय के महत्व को बखूबी समझते हैं। वे अपना समय बर्बाद करना बिल्कुल पसंद नहीं करते। मूर्ख व्यक्तियों से वाद-विवाद में समय खराब नहीं करना चाहिए।

सभी पर विश्वास ना करें

किसी भी व्यक्ति पर आसानी से विश्वास नहीं करना चाहिए। जो व्यक्ति आपकी बात को सुनते हुए इधर-उधर देखे ऐसे व्यक्ति पर कभी विश्वास नहीं करना चाहिए।

दूसरों की गलतियों से सीखें

खुद कोई गलती करने की बजाय दूसरों से हुई गलती से सीख लें और उन गलतियों से सावधान रहकर कुछ नया सीखें। इससे आप उम्र के साथ अधिक समझदार और सफल होंगे।

किस्मत के भरोसे ना बैठें

किस्मत के भरोसे बैठने वाले व्यक्तियों को अक्सर दुखों का सामना करना पड़ता है। इसलिए किस्मत के सहारे कभी ना रहें। कड़ी मेहनत और लगन से अपनी सफलता सुनिश्चित करने की कोशिश करें।