बॉलीवुड सितारों ने जमकर खेली होली

वहीं बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा ने पति जीन गुडइनफ और दोस्तों के साथ होली समारोह की तस्वीरें शेयर कीं। एक्ट्रेस ने अपने फैंस और फॉलोअर्स को शुभकामनाएं देते हुए पोस्ट को कैप्शन दिया, आप सभी को होली की शुभकामनाएं।

15 मार्च को शादी के बंधन में बंधे पुलकित सम्राट और कृर्ति खरबंदा की शादी के बाद ये पहली होली है। दोनों ने होली सेलिब्रेशन की चंद खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, हमारी पहली होली।

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी के बाद ये उनकी पहली होली है। दोनों ने अपने होली सेलिब्रेशन की कई फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। फोटो शेयर कर कैप्शन में उन्होंने लिखा-हमारी तरफ से आपको, हैप्पी होली।

बच्चन परिवार ने एक साथ मिलकर एक दूसरे को रंग लगाकर होली सेलिब्रेट की। अमिताभ और जया की नातिन नव्य नवेली नंदा ने होली की फोटोज शेयर की है।

साउथ की डीवा रश्मिका मंदाना लगातार लोगों को बीच चर्चा में हैं। उन्होंने होली अपनी टीम के साथ सेलिब्रेट की। इन दिनों एक्ट्रेस पुष्पा 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं।