टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी मुंबई की टीम

Sandeep Kumar

Mar 28, 2024

हैदराबाद की टीम से तीन फिफ्टी

सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 277 रन बनाए। हेनरिक क्लासेन ने 34 गेंद पर 4 चौके और 7 छक्के की मदद से नाबाद 80 रन बनाए। ट्रेविस हेड ने 24 गेंद पर 62, अभिषेक शर्मा ने 23 गेंद पर 63 रन बनाए। एडेन मार्कराम वे 28 गेंद पर 42 रन बनाए। आईपीएल इतिहास का यह सर्वोच्च स्कोर है।

Credit: The Sootr

दोनों टीमों ने बनाए रिकार्ड रन

इस मैच में रिकॉर्ड तोड़ 500 से ज्यादा रन बने। मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 246 रन बनाए। टिम डेविड 42 और रोमारियो शेफर्ड 15 रन बनाकर नाबाद रहे। तिलक वर्मा ने 64 रन बनाए। इसके अलावा ईशान किशन ने 34, नमन धीर ने 30 और रोहित शर्मा ने 26 और हार्दिक पंड्या ने 24 रन बनाए।

Credit: The Sootr

दोनों टीमों ने कुल कितने लगे चौके-छक्के

इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 277 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया । हैदराबाद की टीम की तरफ से कुल 19 चौके 18 छक्के लगे, वहीं मुंबई की टीम 246 रन ही बना सकी। जिसमें कुल 12 चौके 20 छक्के लगाए। इस तरह से कुल एक मैच में दोनों टीम ने 523 रन बनाए।

Credit: The Sootr

अभिषेक शर्मा ने जड़ी IPL 2024 की सबसे तेज फिफ्टी

सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बुधवार को आतिशी बल्लेबाजी की। उन्होंने आईपीएल 2024 में सबसे तेजी फिफ्टी जड़ने का कारनामा अंजाम दिया है। अभिषेक ने बुधवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 16 गेंदों में फिफ्टी कंप्लीट कर ली।

Credit: The Sootr

Thanks For Reading!

Next: क्वेश्चन पेपर का पैकेट खोने के बाद एग्जाम पोस्टपोन !