हार्ट अटैक और स्ट्रोक से बचना है तो खाए ये फल

Amresh Kushwaha

Aug 26, 2024

ऑक्सीजन और पोषक तत्व

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए ऑक्सीजन और पोषक तत्वों का संतुलन आवश्यक है।

Credit: The Sootr

गाढ़ा खून

गाढ़ा खून हार्ट और अन्य अंगों पर प्रभाव डालता है और ब्लड क्लॉटिंग का खतरा बढ़ाता है।

Credit: The Sootr

फलों का सेवन

उचित आहार और फलों का सेवन कर के खून को पतला रखा जा सकता है।

Credit: The Sootr

एवोकाडो

एवोकाडो एक स्वास्थ्यवर्धक फल है, जिसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड की पर्याप्त मात्रा होती है। यह खून को पतला करने में मदद करता है। जो हृदय के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है।

Credit: The Sootr

आंवला

आंवला विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर एक स्वास्थ्यवर्धक फल है। नियमित आंवला सेवन से खून पतला होता है। आंवला का चूर्ण, जूस या चटनी के रूप में सेवन किया जा सकता है।

Credit: The Sootr

अखरोट

अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड की उच्च मात्रा होती है, जो खून को पतला करने में मदद करती है। साथ ही अखरोट में विटामिन ई भी होता है, जो समग्र स्वास्थ्य में सुधार लाता है।

Credit: The Sootr

बेरीज

विभिन्न प्रकार की बेरीज, जैसे कि ब्लैकबेरी, ब्लूबेरी, रास्पबेरी, और चेरी, को अपने आहार में शामिल करना लाभदायक होगा। इनमें सेलिसिलेट होता है, जो खून को पतला करने में मदद करता है।

Credit: The Sootr

अन्य फल

नारंगी, लीची, अनार, तरबूज, अंगूर, संतरा और सेब जैसे फलों को भी अपने आहार में शामिल करना फायदेमंद होगा। ये फल विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं, जो हृदय स्वास्थ्य में सुधार लाते हैं और खून को पतला बनाने में मदद करते हैं।

Credit: The Sootr

सावधान!

अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है तो इन फलों का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर ले।

Credit: The Sootr

Thanks For Reading!

Next: वॉट्सऐप लेकर आया है नया फीचर,ऐसे करें इस्तेमाल