हल्दी पाउडर की शुद्धता को जांचने के लिए आप हल्दी पाउडर को पानी में डाले। अगर इसका रंग हल्का पीला दिखता है और यह नीचे जमने लगती है,तो ये हल्दी असली है।

Dolly patil

May 6, 2024

लाल मिर्च पाउडर की शुद्धता को चेक करने के लिए सबसे पहले एक गिलास में पानी लीजिये,उसके बाद उसमें एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर मिलाएं। अगर पाउडर कांच के तल पर डूब जाएगा ,तो ये असली है।

Credit: The Sootr

काली मिर्च की शुद्धता की जांच करने के लिए आप पहले काली मिर्च को पानी में मिला दें। फिर इसे कुछ देर बाद देखें, केवल शुद्ध काली मिर्च बर्तन के तल पर बैठेगी। वहीं बाकि गंदगी पानी की सतह पर तैरने लगेगी।

Credit: The Sootr

धनिया पाउडर में मिलावट के लिए भूसा और जानवरों के गोबर को सुखाकर मिलाया जाता है। वहीं इसकी शुद्धता की जांच करने के लिए एक कांच के गिलास में पानी लें और धनिया पाउडर डालें। अगर आपका पाउडर पूरी तरह से पानी में घुल जाए तो यह असली पाउडर है।

Credit: The Sootr

जीरे को चेक करने के लिये आप जीरे को अपनी उंगलियों के बीच में रगड़कर देख सकते हैं। अगर आप मिलावटी जीरे को रगड़ रहे हैं, तो आपकी उंगलियां काली हो जाएंगी। वहीं अगर आपकी उंगली काली नहीं हुई तो आप एक असली जीरा इस्तेमाल कर रहें है।

Credit: The Sootr

सेंधा नमक की शुद्धता को जांचने के लिए आप सबसे पहले एक आलू लें और उसे बीच से काट लें। इसके बाद इसके बीच में सेंधा नमक डालें और फिर नींबू के रस की बूंदें डालें। अगर सेंधा नमक असली होगा तो कुछ नहीं होगा।

Credit: The Sootr

Thanks For Reading!

Next: टीम इंडिया 21 मई को अमेरिका के लिए होगी रवाना, दो ग्रुप में बंटकर जाएगी टीम