ये हैं भारत के सबसे लंबे नेशनल हाईवे

भारत में कितने राजमार्ग

भारत राजमार्गों का देश कहा जाता है। सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) के मुताबिक, भारत में 599 राष्ट्रीय राजमार्ग हैं। इनकी कुल लंबाई 1,32,500 किलोमीटर है।

सबसे लंबे नेशनल हाईवे

यहां देखिए उन राष्ट्रीय राजमार्गों के बारे में जिनकी गिनती आम तौर पर सबसे लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग के तौर पर की जाती है।

नेशनल हाईवे 44

यह हाईवे जम्मू और कश्मीर से कन्याकुमारी तक जाता है। इसकी लम्बाई लगभग 3 हजार 745 किलोमीटर है। यह हाई वे भारत के उत्तर से दक्षिण तक एक प्रमुख कनेक्टिविटी प्रदान करता है। नेशनल हाईवे 44 भारत का पहला सबसे लंबा राजमार्ग है।

नेशनल हाईवे 27

नेशनल हाईवे 27 भारत का दूसरा सबसे लंबा राजमार्ग है। यह राष्ट्रीय राजमार्ग (national highway) 3 हजार 507 किलोमीटर लंबा है। यह पठानकोट से गुवाहाटी तक इसके अलावा कई विभिन्न मार्गों को भी जोड़ता है। इसमें गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के साथ-साथ अन्य भारतीय राज्य शामिल हैं।

नेशनल हाईवे 48

ये नेशनल हाईवे लंबाई के मामले में तीसरे नंबर पर आता है। इसकी लम्बाई 2 हजार 807 किलोमीटर है। ये हाईवे दिल्ली से कच्छ (गुजरात) तक जाता है। यह पश्चिमी भारत के प्रमुख शहरों को जोड़ता है और एक महत्वपूर्ण ट्रांजिट मार्ग है।

नेशनल हाईवे 52

राष्ट्रीय राजमार्ग 52 भारत में पंजाब के संगरूर को अंकोला, कर्नाटक से जोड़ता है। इसकी लंबाई 2317 किलोमीटर है।

नेशनल हाईवे 30

नेशनल हाईवे 30 की लम्बाई 1,500 किलोमीटर है। ये नेशनल हाईवे बक्सर से विशाखापट्टनम तक बना हुआ है। यह उत्तर और पूर्वी भारत के बीच एक महत्वपूर्ण कनेक्टिविटी प्रदान करता है।

नेशनल हाईवे 73

इस नेशनल हाईवे की लम्बाई 1,400 किलोमीटर है। ये हाईवे देहरादून से लेकर पठानकोट तक जाता है। यह उत्तर भारत के महत्वपूर्ण हिस्सों को जोड़ता है और एक प्रमुख यातायात मार्ग है।