Apr 18, 2024
कौन बनेगा करोड़पति ( KBC 16 ) को 23 सालों से अमिताभ बच्चन होस्ट कर रहे हैं। लेकिन, पिछले साल बिग बी ने इस शो को अलविदा कह दिया था। इस बीच सवाल खड़े हो रहे है कि इस साल का सीजन कौन होस्ट करने वाला है।
Credit: The Sootr
प्रोमो में एक पोस्ट के साथ अमिताभ बच्चन की लास्ट सीजन की विदाई लेने वाली क्लिप है, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह इस मंच पर आखिरी बार शुभरात्रि कहने जा रहे हैं। इसके साथ दर्शकों के फीडबैक भी दिख रहे हैं।
Credit: The Sootr
सोनी टीवी ने इस पोस्ट को अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर कौन बनेगा करोड़पति के नए सीजन की घोषणा की है। पोस्ट शेयर कर चैनल ने लिखा- ऐसा मिला प्यार कि लौट रहा है फिर एक बार #KaunBanegaCrorepati।
Credit: The Sootr
हालांकि सोनी चैनल ने जो ट्वीट किया है, उसमें अमिताभ बच्चन टैग नहीं हैं। बिग बी ने भी शो को लेकर फिलहाल कोई पोस्ट शेयर नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि अमिताभ भी इस शो को होस्ट करने वाले है। बता दें, कौन बनेगा करोड़पति के लिए 26 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू हो रहे है।
Credit: The Sootr
Thanks For Reading!