प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में कहा कि आज जिसके पास मोबाइल है, वो एक कंटेट क्रिएटर बन गया है।

पीएम मोदी ने कहा कि कंटेंट क्रिएट कर रहे लोगों को सम्मानित करने के लिए सरकार ने नेशनल क्रिएटर अवॉर्ड शुरू किया है।

कॉन्टेस्ट MyGov पर चल रहा है, आप National Creators Award के लिए नॉमिनेट कर सकते हैं।

हम आपको बता रहे हैं कि आप कंटेट क्रिएशन में करियर कैसे बना सकते हैं।

Influencer

अगर आप इंफ्लूएंसर बनाना चाहते हैं तो आप पहले अपनी ऑडियंस बनाएं। जिस टॉपिक पर आप ज्यादा बता सकते हैं उस पर फोकस कीजिए।

Social media content creator

अगर आप सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर बनना चाहते हैं तो आपको लिखना आना चाहिए। आपको कैप्शन, कहानी और स्टोरी बनानी आनी चाहिए। इसमें वीडियो कंटेट भी शामिल है।

Photographer

फोटोग्राफी का कंटेंट क्रिएट करना एक कला है। फोटोग्राफी कई तरह की होती है। डॉक्यूमेंट्री, नेचर, वाइल्ड लाइफ, स्पोर्ट्स और भी बहुत स्कोप है। अगर आप फोटोग्राफी करते हैं तो किसी कंपनी या फ्रीलांस काम कर सकते हैं।

Podcast

आप पॉडकास्ट होस्ट करके लोगों के लिए कंटेंट क्रिएट कर सकते हैं। आजकल लोग पॉडकास्ट सुनना काफी पंसद कर रहे हैं। स्पॉटीफाई, विंक, इंस्टाग्राम और यू-ट्यूब पर आप इसकी शुरुआत कर सकते हैं।

Writing Content

अगर आप कहानियां लिख सकते हैं तो ब्लॉग पोस्ट, न्यूजलेटर, ई-बुक और वीडियो स्क्रिप्ट पर काम कर सकते हैं।

Writing Content

एक कंटेंट राइटर का काम उस विषय पर रिसर्च करना है जिसके बारे में वे लिख रहे हैं। इसके आसान और क्रिएटिव तरीके से अपनी बात लोगों तक पहुंचानी है।