पाठ्य पुस्तकों में बदलाव

5वीं में सावित्रीबाई फुले और ज्योतिबा फुल के जीवन से जुड़े प्रसंगों को भी पढ़ाया जाएगा। फुले भारत के पहले बालिका विद्यालय की पहली प्रिंसिपल और पहले किसान स्कूल की संस्थापक थीं।

राज्य शिक्षा केंद्र के अधिकारियों ने बताया कि अगले शिक्षा सत्र यानी 2025 से जनजातीय नायक राजा शंकर शाह और रघुनाथ शाह को भी पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा।

जनजातीय नायक राजा शंकर शाह और रघुनाथ शाह गोंड शासक थे और उन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया था।