Aug 13, 2024
मध्य प्रदेश के स्कूल और कॉलेजों में अब छात्र राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के पदाधिकारियों द्वारा लिखी गई किताबें पढ़ेंगे।
Credit: Read Full Story
उच्च शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी और निजी कॉलेजों को 88 किताबों की एक सूची भेजी है, जिसमें संघ के सह सरकार्यवाह सुरेश सोनी की तीन किताबें भी शामिल हैं।
Credit: Read Full Story
कांग्रेस ने इस फैसले के खिलाफ कोर्ट में जाने की धमकी दी है और इसे संघ की घृणा और नफरत के एजेंडे को पाठ्यक्रम में शामिल करने का प्रयास बताया है।
Credit: Read Full Story
उच्च शिक्षा विभाग ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत भारतीय ज्ञान परंपरा से परिचित कराने के लिए सभी कॉलेजों में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ का गठन करने का आदेश दिया है।
Credit: Read Full Story
इन प्रकोष्ठों के लिए किताबों की खरीदारी का खर्च सरकारी कॉलेजों में जनभागीदारी मद और निजी कॉलेजों में संस्थान की निधि से किया जाएगा।
Credit: Read Full Story
सूची में देवेन्द्र राव देशमुख, अतुल कोठारी, दीनानाथ बत्रा समेत अन्य संघ नेताओं की किताबें शामिल हैं।
Credit: Read Full Story
बीजेपी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि नफरत का पाठ तो कांग्रेस के राज में पढ़ाया गया था, जिसमें वामपंथी विचारधारा और आक्रमणकारियों के बारे में पढ़ाया गया था।
Credit: Read Full Story
Thanks For Reading!