करोड़ों की मालकिन हैं सोनाक्षी , जानें जहीर इकबाल की कितनी है नेटवर्थ

सोनाक्षी सिन्हा और उनके बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल की शादी इस वक्त सुर्खियों में है। आपको बता दें कि दोनों 23 जून यानी आज शादी करने वाले हैं।

इस दौरान फैंस का कपल को लेकर क्रेज काफी बढ़ गया है, वह उनके बारे में हर बात जानना चाहते हैं।

इसी के साथ लोग गूगल पर दोनों की नेटवर्थ भी सर्च कर रहे हैं।

तो आइए हम आपको बताते हैं कि सोनाक्षी सिन्हा और उनके बॉयफ्रेंड में कौन ज्यादा अमीर है और दोनों की संपत्ति कितनी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनाक्षी 100 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं। वो एक फिल्म के 3 से 4 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं।

सोनाक्षी के पास बांद्रा के केसी रोड पर स्थित एक 4 BHK अपार्टमेंट है, जो उन्होंने पिछले साल खरीदा था। इसकी कीमत 14 करोड़ रुपए है।

जहीर पेशे से एक्टर हैं और नोटबुक से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनाक्षी और जहीर इकबाल की संपत्ति में जमीन आसमान का अंतर है। जहां सोनाक्षी की संपत्ति 100 करोड़ है तो वहीं इकबाल के पास 2 करोड़ के लगभग संपत्ति है।