150 यूनिट बिजली की सब्सिडी लेने अब एक ही घर में लग सकते हैं दो मीटर

Pratibha ranaa

Apr 22, 2024

इन शर्तों पर दिए जाएंगे दो कनेक्शन

पहली शर्त : जिस घर से दूसरा कनेक्शन मांगा गया है, वहां रहने वालों की समग्र आईडी अलग-अलग होना चाहिए। यानी की जिसके नाम से पहले से बिजली का कनेक्शन है, उससे अलग आईडी कनेक्शन मांगने वाले की होना चाहिए।

Credit: The Sootr

दूसरी शर्त

गैस कनेक्शन अलग नाम से होना चाहिए। यानी एक घर में दो किचन होना चाहिए। दूसरा कनेक्शन मांगने वाला परिवार का सदस्य नहीं हो। वहीं सहायक इंजीनियर के बजाए कार्यपालन यंत्री के पास दूसरे कनेक्शन का प्रस्ताव जाएगा।

Credit: The Sootr

चार साल पहले शुरू हुई थी ये योजना

चार साल पहले सरकार ने 150 यूनिट खपत पर 300 रुपए बिजली बिल दिए जाने की योजना शुरू की थी। अब जिन घरों में खपत 150 यूनिट से ज्यादा है, वह इस योजना का लाभ नहीं ले पा रहे थे। 151 यूनिट होते ही उनका बिल 600 रुपए से ज्यादा आ रहा था। उन्हें सरकारी सबसिडी नहीं मिल रही थी। इस बिल से बचने के लिए दूसरा कनेक्शन लिया जाने लगा था। 200 यूनिट की खपत होने पर एक मीटर में 100 और दूसरे मीटर में 100 यूनिट का बंटवारा हो जाता था। इससे योजना के दायरे में उपभोक्ता आसानी से आ जाते थे। हालांकि दूसरे कनेक्शन की मांग को बढ़ता देख इसे बंद कर दिया था।

Credit: The Sootr

समग्र आईडी क्या है?

समग्र आईडी एक पहल है, जिसका उद्देश्य देश के सभी नागरिकों के लिए एक अद्वितीय पहचान संख्या प्रदान करना है। यह संख्या हर नागरिक को एक 12-अंकीय कोड प्रदान करती है, जो विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ उठाने के लिए उपयोग की जा सकती है।

Credit: The Sootr

Thanks For Reading!

Next: IPL में विराट कोहली को गुस्सा क्यों आया ?