स्कूली सिलेबस पर शिक्षा मंत्री की आपत्ति

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने स्कूली सिलेबस में अकबर को महान बताने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने अकबर को आक्रांता और बलात्कारी बताते हुए सिलेबस में संशोधन की बात कही है।

अकबर सुंदर लड़कियों से रेप करता था

मदन दिलावर ने कहा कि अकबर सुंदर लड़कियों से रेप करता था। इसके अलावा दिलावर ने स्कूलों में रोजाना 10 मिनट सूर्य नमस्कार करवाने का भी आवाहन किया है।

मीना बाजार लगाकर उन्हें अपने साथ ले जाता था

मुगल बादशाह अकबर को लेकर किए गए सवाल पर दिलावर ने कहा-अकबर महान नहीं था। उसे महान कहना मूर्खता है। अकबर आक्रांता और बलात्कारी था। वह मीना बाजार लगाकर सुंदर लड़कियों को अपने साथ ले जाता था।

स्कूलों में हर दिन होगा सूर्य नमस्कार

शिक्षा मंत्री ने मदन दिलावर ने कहा कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में प्रार्थना के बाद हर दिन सूर्य नमस्कार होगा। इसके लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं।