IPL शुरू होने में कुछ दिन ही बाकी हैं।

टूर्नामेंट से पहले ही मुंबई इंडियंस को एक झटका लग सकता है।

धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव मुंबई के लिए शुरुआती मैच खेल पाएंगे या नहीं इस पर सस्पेंस है।

सूर्यकुमार टखने की सर्जरी के बाद रिहैब से गुजर रहे हैं।

NCA ने सूर्यकुमार यादव को मुंबई इंडियंस से जुड़ने की परमिशन नहीं दी है।

21 मार्च को सूर्यकुमार यादव का एक और फिटनेस टेस्ट होगा। अगर वे उसे पास कर लेते हैं तो IPL खेल सकते हैं।