इस बार होली से ही हीटवेव

इस सीजन में गर्मी का असर मार्च-अप्रेल में भी ज्यादा रह सकता है। प्रदेश में इस बार होली के त्योहार पर हल्की सर्दी की बजाय लू के थपेड़े सता रहे हैं। अक्सर अप्रेल महीने में लू चलती है, लेकिन इस बार मार्च से लू चल सकती है।

कई राज्यों में इस बार होली के पहले ही गर्मी अपना रंग दिखाना शुरू कर सकती है। इस बार होली हीटवेव चलने का अनुमान है। 2024 में होली के आसपास उत्तर और मध्य भारत के सभी राज्यों में हीटवेव (लू) चल सकती है।

इसकी दो वजहें हैं- होली इस बार मार्च के आखिरी हफ्ते (25 मार्च) में है और दक्षिण भारत में तापमान की बढ़ोतरी दो हफ्ते पहले फरवरी की शुरुआत से ही हो गई।

हीटवेव एक ऐसी अवधि होती है जब तापमान सामान्य से अधिक रहता है। यह एक गंभीर मौसम घटना है जो स्वास्थ्य, अर्थव्यवस्था और पर्यावरण को नुकसान पहुंचा सकती है।