जानें रक्षाबंधन के पर्व पर क्या है राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

Dolly patil

Aug 16, 2024

The Sootr

रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार का प्रतीक है, जिसमें बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और उसकी लंबी उम्र की कामना करती हैं।

Credit: Read Full Story

The Sootr

इस साल रक्षाबंधन 19 अगस्त को मनाया जाएगा, क्योंकि सावन पूर्णिमा तिथि 18 अगस्त को सुबह 2:21 बजे से शुरू होकर 19 अगस्त तक रहेगा।

Credit: Read Full Story

The Sootr

भद्रा काल 18 अगस्त की रात 2.21 बजे से 19 अगस्त की दोपहर 1.24 बजे तक रहेगा, इस दौरान राखी बांधना अशुभ माना जाता है।

Credit: Read Full Story

The Sootr

राखी बांधने का शुभ समय 19 अगस्त को दोपहर 1.24 बजे से शाम 6.25 बजे तक है, और प्रदोष काल में शाम 6.56 बजे से रात 9.08 बजे तक भी शुभ माना गया है।

Credit: Read Full Story

The Sootr

इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, रवियोग और शोभन योग भी बन रहे हैं, साथ ही यह सावन महीने का आखिरी सोमवार भी है, जो इसे और भी खास बनाता है।

Credit: Read Full Story

The Sootr

भाई के दाहिने हाथ पर राखी बांधना शुभ माना जाता है, क्योंकि दाहिना हाथ जीवन के कर्मों का हाथ है और इसमें देवताओं का वास होता है।

Credit: Read Full Story

The Sootr

राखी को कम-से-कम जन्माष्टमी तक बांधकर रखना चाहिए और इसे उतारकर किसी बहते जल स्रोत में विसर्जित करना चाहिए या किसी पेड़-पौधे में रखना चाहिए।

Credit: Read Full Story

The Sootr

पौराणिक कथा के अनुसार, माता लक्ष्मी ने राजा बली को राखी बांधकर भगवान विष्णु को पाताल लोक से वापस धाम लौटाने का वचन प्राप्त किया था।

Credit: Read Full Story

The Sootr

राखी बांधने के बाद भाई को तिलक लगाना, आरती करना और मिठाई खिलाना भी रक्षाबंधन के रीति-रिवाजों का हिस्सा है।

Credit: Read Full Story

Thanks For Reading!

Next: स्त्री 2 : अक्षय कुमार को देखकर फैंस के उड़े होश