विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दूसरी बार पेरेंट्स बन गए हैं।

अनुष्का शर्मा ने बेटे को जन्म दिया है, जिसका नाम अकाय रखा है।

अनुष्का ने 15 फरवरी को बेटे को जन्म दिया था और विराट ने 20 फरवरी को सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर की।

अकाय का मतलब निराकार या पूर्ण चंद्रमा या पूर्ण चंद्रमा की रोशनी होता है। इसका एक और अर्थ बिना काया के अर्थात निराकार होता है। भगवान शिव को निराकार कहा जाता है।

विराट कोहली ने अपनी पोस्ट में ये नहीं बताया कि उनके बेटे का जन्म कहां हुआ है। कयास लगाए जा रहे हैं कि अनुष्का ने लंदन में ही बेटे को जन्म दिया है।

विराट और अनुष्का की एक बेटी भी है, जिसका नाम वामिका है।

भगवान शिव और माता पार्वती के मिलेजुले स्वरूप को वामिका कहा जाता है।

विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से इसलिए ब्रेक लिया था क्योंकि वे पिता बनने वाले थे।

विराट के पिता बनने की खबर का खुलासा सबसे पहले एबी डिविलियर्स ने किया था, लेकिन बाद में उन्होंने माफी मांग ली थी।