IPL में अब तक 29 मैच खेले जा चुके हैं। क्या आप जानते हैं अब तक किस खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।

सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में 5वें नंबर पर गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल हैं। उन्होंने 255 रन बनाए हैं।

चौथे नंबर पर मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा हैं। उन्होंने 261 रन बनाए हैं।

तीसरे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन हैं। उन्होंने 264 रन बनाए हैं।

दूसरे नंबर राजस्थान रॉयल्स के ही रियान पराग हैं, जिनके नाम 284 रन हैं।

पहले नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विराट कोहली हैं। उन्हीं के पास ऑरेंज कैप है। विराट ने सबसे ज्यादा 319 रन बनाए हैं।