इन देशों में भारतीयों की वीजा फ्री एंट्री

भारत देश में घुमक्कड़ों की कोई कमी नहीं है लेकिन कई लोग वीजा न होने की वजह से दूसरे देशों घूम नहीं पाते है।

भारतीयों की वीजा फ्री एंट्री

लेकिन क्या आप जानते है दुनिया में कई ऐसे देश हैं जहां भारतीय विथआउट वीजा के घूम सकते है। इसके साथ ही कई दिन तक वहां स्टे भी कर सकते हैं।

भूटान

प्राकर्तिक सुंदरता से परिपूर्ण भूटान भारतीयों को वीजा फ्री एंट्री देता ही। भूटान में मठ, घाटियां, और कई शहर घूमने लायक हैं।

मलेशिया

पहाड़ों, समुद्री किनारों और जंगल के लिए मलेशिया घुम्मकड़ लोगों का फेवरेट है। यहां इंडियन पर्यटक 30 दिन बिना वीजा के रह सकते हैं।

नेपाल

नेपाल की नेचुरल ब्यूटी आकर्षण का केंद्र है। भारतीयों को यहां बिना वीजा घूमने और रहने की अनुमति है। यहां भारत के मुकाबले मसाले और ड्राई फ्रूट्स काफी सस्ते में मिल जाते है।

मालदीव

मालदीव में घूमने के लिए बड़ी चट्टानों के साथ प्राकर्तिक सुंदरता, नेशनल म्यूजियम और बहुत से द्वीप मौजूद हैं। यहां भारतीयों को बिना वीजा के घूमने की परमिशन है।

वियतमान

यहां इंडियन टूरिस्ट को घूमने और रुकने के लिए वीजा की अनिवार्यता नहीं है। वीजा फ्री देशों में वियतमान लोगों को आकर्षित करता है। यहां द्वीप, जंगल, गुफाएं और कई धार्मिक स्थान पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।

मकाऊ

भारतीय पर्यटकों के लिए मकाऊ वीजा फ्री एंट्री देता है। यह देश घूमने के लिए काफी लोकप्रिय और चर्चित है। यहां घूमने के लिए ऐतिहासिक इमारतें और प्रसिद्ध समुद्र तट है।

इंडोनेशिया

इंडोनेशिया में बाली द्वीप, जावा और सुमात्रा जैसी कई घूमने लायक जगह है। यहां भारतीय पर्यटक बिना वीजा के जा सकते हैं।