UP की बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई।

मुख्तार अंसारी के लिखे लेटर सामने आने के बाद कई सवाल उठ रहे हैं।

21 मार्च को एक लेटर बांदा कोर्ट को भेजा गया था, इसमें लिखा था - ऐसा लग रहा है, जैसे मुख्तार की मृत्यु हो जाएगी। खाने में धीमा जहर दिया जा रहा था।

21 मार्च के ही एक और लेटर में J&K; के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा, MLC ब्रजेश सिंह, BJP विधायक सुशील सिंह, STF IG अमिताभ यश और प्रमुख सचिव गृह पर मुख्तार की हत्या की साजिश रचने के आरोप लगाए गए हैं।

दोनों लेटर लिखने के 8 दिन बाद मुख्तार अंसारी की मौत हो गई।