22 मार्च से IPL शुरू होने वाला है। हम आपको बता रहे हैं कि इस सीजन का सबसे महंगा कप्तान कौन है।

RCB के कप्तान फाफ डु प्लेसिस को फ्रेंचाइजी 7 करोड़ रुपए दे रही है।

शुभमन गिल को गुजरात टाइटंस 8 करोड़ रुपए दे रही है।

शिखर धवन को पंजाब किंग्स 8 करोड़ 25 लाख रुपए दे रही है।

CSK के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की इस सीजन की फीस 12 करोड़ रुपए है।

श्रेयस अय्यर को KKR 12 करोड़ 25 लाख रुपए दे रही है।

राजस्थान रॉयल्स संजू सैमसन को 14 करोड़ रुपए दे रही है।

हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस 15 करोड़ रुपए दे रही है।

रिषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स 16 करोड़ रुपए दे रही है।

केएल राहुल को लखनऊ सुपर जायंट्स 17 करोड़ रुपए दे रही है।

पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 करोड़ 50 लाख रुपए में खरीदकर कप्तान बनाया है। वे IPL के सबसे महंगे कप्तान हैं।