इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रमुख आरवी अशोकन ने भ्रूण लिंग परीक्षण से रोक हटाने की सलाह दी है।

आरवी अशोकन का कहना है कि भ्रूण का लिंग पता करने पर रोक लगाने से कन्या भ्रूण हत्या तो रुक सकती है...

...लेकिन इससे बच्ची के पैदा होने के बाद उसकी हत्या नहीं रोकी जा सकती।

IMA मौजूदा प्री-कंसेप्शन और प्री-नेटल डायग्नॉस्टिक टेक्निक (PC-PNDT) एक्ट में बदलाव के लिए एक डॉक्यूमेंट तैयार कर रहा है।

मौजूदा कानून भ्रूण के लिंग का पता लगाने के लिए प्री-नेटल डायग्नॉस्टिक टेक्निक पर रोक लगाता है और ऐसा करने वाले डॉक्टर को जिम्मेदार ठहराता है।

IMA की तरफ से एक सुझाव है कि क्यों न भ्रूण के लिंग का पता लगाया जाए और फिर कन्या भ्रूण की रक्षा की जाए।