महिलाएं कृपया ध्यान दें, सेफ्टी के लिए डाउनलोड कर लें ये ऐप

Deeksha Nandini Mehra

Aug 23, 2024

The Sootr

कोलकाता रेप कांड के बाद महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। महिलाओं से छेड़छाड़ और अपराध की घटनाएं आए दिन सामने आती रहती हैं।

Credit: The Sootr

The Sootr

ऐसे में अगर आप भी एक वर्किंग वुमेन है और नाईट शिफ्ट में काम कर रहीं हैं तो आपके स्मार्ट फोन में ये ऐप्स होने चाहिए। ये ऐप्स इमरजेंसी की स्थिति में आपकी मदद करेंगे।

Credit: The Sootr

112 इंडिया ऐप

112 इंडिया ऐप भारत सरकार की एक पहल है जो आपातकालीन सेवाओं तक पहुंच प्रदान करती है। यह पुलिस, एम्बुलेंस, और फायर ब्रिगेड जैसी सेवाओं को एक ही प्लेटफॉर्म पर लाता है।

Credit: The Sootr

स्मार्ट 24x7 ऐप

स्मार्ट 24x7 ऐप भी एक आपातकालीन सेवाओं का ऐप है, जिसे भारत सरकार ने नागरिकों की सुरक्षा के लिए विकसित किया है। यह ऐप भी सुरक्षा, स्वास्थ्य, और आपातकालीन सेवाओं के लिए एक प्लेटफॉर्म प्रदान करता है।

Credit: The Sootr

VithU

यह ऐप एक बटन प्रेस करने पर आपकी लोकेशन और एक इमरजेंसी मैसेज को पहले से सिलेक्ट किये हुए कॉन्टेक्ट्स को भेजता है। यह चैनल VithU द्वारा प्रमोट किया गया है। इसमें वन क्लिक SOS अलर्ट, हर सेकेंड में अपडेटेड लोकेशन के साथ कुछ सुरक्षा टिप्स भी दिए हुए हैं।

Credit: The Sootr

Himmat Plus

यह ऐप दिल्ली पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए विकसित किया गया है। ऐप में SOS बटन होता है जिसे दबाने पर आपकी लोकेशन और एक अलर्ट मेसेज आपके परिवार और दिल्ली पुलिस के पास पहुंच जाता है।

Credit: The Sootr

Raksha - Women Safety Alert

यह ऐप भी एक इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम है जो एक बटन के दबाने पर आपके करीबी लोगों को अलर्ट भेजता है। यह आपकी लोकेशन के साथ-साथ एक इमरजेंसी मेसेज भी भेजता है। इसमें SOS बटन और लोकेशन शेयरिंग है। इसके साथ ये ऐप इमरजेंसी कॉन्टैक्ट्स को अलर्ट भेज देगा।

Credit: The Sootr

bSafe

इस ऐप में कई एडवांस फीचर्स शामिल हैं ऐप सुरक्षा के लिए रियल-टाइम लोकेशन ट्रैकिंग, आपातकालीन अलर्ट और फेक कॉल अलर्ट जैसे कई फीचर्स देता है। इस ऐप में SOS अलर्ट ऑन करते ही वीडियो और ऑडियो की रिकॉर्डिंग ऑन हो जाती है।

Credit: The Sootr

My Safetipin

यह ऐप सुरक्षा ऑडिट के आधार पर आपको सुरक्षा जानकारी प्रदान करता है। इसमें आपके आसपास के इलाकों का सुरक्षा स्कोर होता है, जिससे आप जान सकते हैं कि कौन से इलाके सुरक्षित हैं और कौन से नहीं। इस ऐप में सुरक्षा ऑडिट के साथ सेफ रास्ता, लोकेशन ट्रैकिंग और SOS अलर्ट की सुविधा है।

Credit: The Sootr

Circle of 6

यह ऐप आपके 6 भरोसेमंद दोस्तों को आपकी लोकेशन और एक इमरजेंसी मैसेज भेजता है जब भी आप खतरे में हों। यह ऐप प्रीसेट (पहले से सेट किआ हुआ मैसेज) मैसेजेस, GPS लोकेशन शेयरिंग के साथ इंस्टेंट SOS अलर्ट भेजता है।

Credit: The Sootr

Thanks For Reading!

Next: मप्र में फेसलेस हुई ड्राइविंग लाइसेंस प्रक्रिया, ये टेस्ट होगा देना