बाली में मोदी तेल की कीमतों पर बोले- ऊर्जा बाजार में स्थिरता सुनिश्चित हो, यूक्रेन में युद्धविराम और कूटनीति के विकल्प पर सोचें

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
बाली में मोदी तेल की कीमतों पर बोले- ऊर्जा बाजार में स्थिरता सुनिश्चित हो, यूक्रेन में युद्धविराम और कूटनीति के विकल्प पर सोचें

BALI (INDONESIA). प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 नवंबर को इंडोनेशिया के बाली में जी-20 शिखर सम्मेलन में फूड-एनर्जी सिक्योरिटी सेशन को संबोधित किया। मोदी ने तेल की कीमतों में लगातार होने वाले बदलावों पर कहा कि ऊर्जा बाजार में स्थिरता सुनिश्चित होनी चाहिए। समिट में कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल हो रहे हैं। इस दौरान खाद्य, सुरक्षा, ऊर्जा, यूक्रेन संकट जैसे कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।  





मोदी के भाषण की 3 अहम बातें





1. भारत तेजी से उभरती अर्थव्यवस्था





वैश्विक विकास के लिए भारत की ऊर्जा सुरक्षा महत्वपूर्ण है, क्योंकि भारत दुनिया की सबसे तेजी से उभरती हुई अर्थव्यवस्था है। हमें ऊर्जा की आपूर्ति पर किसी भी प्रतिबंध को बढ़ावा नहीं देना चाहिए और ऊर्जा बाजार में स्थिरता सुनिश्चित की जानी चाहिए। 2030 तक हमारी आधी बिजली अक्षय स्रोतों से पैदा होगी। भारत में स्थायी खाद्य सुरक्षा के लिए हम प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रहे हैं और बाजरा जैसे पौष्टिक और पारंपरिक खाद्यान्नों को फिर से लोकप्रिय बना रहे हैं। बाजरा वैश्विक कुपोषण और भूख को भी दूर कर सकता है।





publive-image





2. दुनिया के पास नहीं खाद्यान संकट का समाधान





आज की खाद की कमी कल का खाद्य संकट है, जिसका समाधान दुनिया के पास नहीं होगा। हमें खाद और खाद्यान्न दोनों की आपूर्ति श्रृंखला को स्थिर और सुनिश्चित बनाए रखने के लिए आपसी समझौता करना चाहिए। पीएम ने कहा, मैंने हमेशा कहा है कि हमें यूक्रेन में युद्धविराम और कूटनीति के रास्ते पर लौटने का रास्ता खोजना होगा। पिछली सदी में द्वितीय विश्व युद्ध ने दुनिया में कहर बरपाया था जिसके बाद उस समय के नेताओं ने शांति का रास्ता अपनाने का गंभीर प्रयास किया। अब हमारी बारी है। 





आप ये खबर भी पढ़ सकते हैं











3. यूक्रेन के युद्ध को रोकना का रास्ता निकालें





कोरोना और यूक्रेन युद्ध के कारण दुनिया की सप्लाई चेन प्रभावित हुई है। इससे दुनिया में तबाही फैल गई है। उन्होंने कहा कि यूएन जैसी संस्थाएं इन मुद्दों पर विफल रही हैं। इसलिए हम सभी को मिलकर यूक्रेन युद्ध रोकने का रास्ता निकालना होगा। 



G-20 Summit 2022 Indonesia PM Narendra Modi Bali G-20 summit G-20 Summit Modi Speech G-20 Summit News जी20 समिट इंडोनेशिया पीएम नरेंद्र मोदी बाली जी20 समिट जी20 समिट मोदी भाषण जी20 समिट न्यूज