AMERICA: स्वतंत्रता दिवस परेड के दौरान फायरिंग, छह मरे, 57 घायल, हमलावर फरार, बाइडन ने जताया दुख

author-image
Vivek Sharma
एडिट
New Update
AMERICA:  स्वतंत्रता दिवस परेड के दौरान फायरिंग, छह मरे, 57 घायल, हमलावर फरार, बाइडन ने जताया दुख

America. अमेरिकी के शिकागो में हाईलैंड पार्क में स्वतंत्रता दिवस परेड(US Independence Day parade) के दौरान एक घर की छत से गोलियां बरसाए जाने से छह लोगों की मौत हो गई, 57 घायल(57 injured) हो गए। वारदात के बाद वहां अफरा-तफरी फैल गई। दहशत के कारण परेड देखने आए लोग सामान छोड़कर भाग खड़े हुए। पुलिस और अन्य अधिकारी घटनास्थल पहुंच गए हैं। अभी तक किसी संगठन ने इस वारदात की जिम्मेदारी नहीं ली है। पुलिस के मुताबिक परेड स्थल से जान बचाकर निकले कई लोगों ने बताया कि उन्होंने खून में तरबतर कई लाशें देखी हैं। परेड सुबह 10 बजे शुरू हुई थी। महज 10 मिनट बाद ही फायरिंग शुरू हो गई। घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने वहां मौजूद लोगों से तत्काल सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कह दिया। 





18 से 20 साल का श्वेत युवक है हमलावार







जानकारी के मुताबिक, लेक काउंटी शेरिफ कार्यालय ने संदिग्ध के हुलिए के बारे में खुलासा किया है। इसमें बताया है कि संदिग्ध हमलावर का रंग गोरा और उम्र करीब 18-20 साल है। गोलीबारी करने वाले एक हमलावर को हाईलैंड पार्क में देखा गया है। कई लोगों के घायल होने की खबर है। इस वारदात में अब तक करीब छह लोगों की मौत हो गई है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है। आरोपी की पहचान हुईएफबीआई ने हाईलैंड पार्क में घटना को अंजाम देने वाले आरोपी का फोटो जारी किया है। पुलिस के मुताबिक संदिग्ध का नाम रॉबर्ट ई क्रीमो उर्फ बॉबी(Robert E Cremo aka Bobby) है। इसकी लंबाई पांच फुट 11 इंच है। पुलिस इसकी तलाश कर रही है।





राष्ट्रपति बाइडन ने जताया दुख





इलिनॉय के हाईलैंड पार्क में हुई गोलीबारी पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन(US President Joe Biden) ने कहा कि इस स्वतंत्रता दिवस पर एक अमेरिकी समुदाय के ऊपर फिर से हुई बंदूक हिंसा से स्तब्ध हूं। मैंने शूटर की तत्काल खोज में सहायता के लिए संघीय कानून प्रवर्तन को आदेश दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि मैंने हाल ही में बंदूक को लेकर कानून में लगभग तीस वर्षों में पहले बंदूक सुधार कानून पर हस्ताक्षर किए, जिसमें ऐसे कार्य शामिल हैं जो जीवन को बचाएंगे। लेकिन अभी बहुत कुछ करना बाकी है, और मैं बंदूक हिंसा की महामारी से लड़ना नहीं छोड़ूंगा।





चीख-पुकार और भगदड़





गोलीबारी होते ही परेड में शामिल लोगों में भगदड़ मच गई। इसमें लोग बुरी तरह चीखते हुए बदहवास भागते दिख रहे हैं। एक महिला जीना ट्रोइयानी पांच साल के बेटे के साथ परेड रूट पर पहुंचीं तो उन्होंने धमाके की आवाज सुनी। उन्होंने इसे परेड के लिए हो रही आतिशबाजी समझा। इस दौरान अपने परिजनों से बिछड़े कई लोग उन्हें तलाश रहे थे। पुलिस ने इस गोलीबारी में एक व्यक्ति के शामिल होने की बात कही है। इलिनोइस फोर्थ ऑफ जुलाई परेड में कम से कम 25 गोलियां चलाई गईं। पांच लोगों को खून से लथपथ देखा गया। जैसे ही परेड जाने वाले लोग हाइलैंड पार्क में परेड मार्ग से भागे उन्होंने कुर्सियों, बच्चों के घुमक्कड़ और कंबल को पीछे छोड़ दिया। गोलीबारी करने वाला व्यक्ति किसी ऊंची इमारत के ऊपर से गोली चला रहा था। परेड रूट सेंट्रल एवेन्यू और सेकेंड स्ट्रीट के पास था। सुबह 10 बजे शुरू होने के लगभग 10 मिनट बाद परेड को रोकना पड़ा। जब गोलियां चलाई गईं, उस दौरान सैकड़ों लोग अपनी जान बचाने के लिए भागते नजर आए। परेड रिव्यूइंग स्टैंड के पास तीन खून से लथपथ शरीरों को कंबल से ढंके और पांच अन्य लोगों को घायल और खून से लथपथ देखा गया। कई प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि उन्होंने कई गोलियां चलने की आवाज सुनी। एक चश्मदीद ने कहा कि उसने 20 से अधिक शॉट गिने। कुछ घायलों को इलाज के लिए हाइलैंड पार्क अस्पताल ले जाया गया।



बताया जा रहा है कि गोलीबारी के दौरान पुलिस को यह कहते हुए सुना गया कि सब लोग तितर-बितर हो जाएं, प्लीज! यहां रहना सुरक्षित नहीं है। पुलिस राइफलों के साथ इलाके में गश्त कर रही थी। परेड में पुलिस और दमकल वाहनों की भारी मौजूदगी भी थी।





प्रधानमंत्री मोदी ने दी थी बधाई







इधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर अमेरिका के लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी थी। पीएम ने ट्वीट किया कि संयुक्त राज्य अमेरिका के 246वें स्वतंत्रता दिवस पर, राष्ट्रपति जो बाइडन, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और संयुक्त राज्य अमेरिका के लोगों को मेरी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।



अमेरिका में फायरिंग अमेरिका में गन कल्चर यूएस US Independence Day US Independence Day parade Firing in Independence Day Parade अमेरिका स्वतंत्रता दिवस अमेरिका स्वतंत्रता दिवस परेड अमेरिका स्वतंत्रता दिवस परेड में फायरिंग शिकागो हाईलैंड पार्क यूएस में फायरिंग की घटनाएं यूएस स्वतंत्रता दिवस में फायरिंग