निशाने परभारतीय: दक्षिण अफ्रीका में फैली हिंसा,फूड सप्लाई भी हुई बाधित

author-image
एडिट
New Update
निशाने परभारतीय: दक्षिण अफ्रीका में फैली हिंसा,फूड सप्लाई भी हुई बाधित

दक्षिण अफ्रीका मे बढ़ रही हिंसा और दंगों की खबरों पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने चिंता जताई है। हिंसा ने विकराल रूप ले लिया है कि अब तक इस हिंसा में 72 लोग मारे जा चुके हैं। हिंसा में भारतीय मूल के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। उनके घरों और दुकानों को लूटा जा रहा है।

14 लाख से ज्यादा भारतीय

दक्षिण अफ्रीका में रह रहे भारतीय मूल के लोग सोशल मीडिया पर भारत सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका में 14 लाख से अधिक भारतीय हैं। हालांकि इन सभी पर खतरा नहीं है, लेकिन कुछ इलाकों में ऐसा हो रहा है। हालत इतने गंभीर है कि दक्षिण अफ्रीका में फूड सप्लाई भी बाधित हुई है। लोगों को खाने-पीने का सामान खरीदने के लिए लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ रहा है।

विदेश मंत्री से बातचीत

विदेश मंत्री जयशंकर ने ट्वीट किया, दक्षिण अफ्रीका की विदेश मंत्री नलेदी पंडोर के साथ चर्चा हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि उनकी सरकार कानून- व्यवस्था को लागू करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

क्यों फैली हिंसा

पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा को जेल की सजा के बाद देश में हिंसा की घटनाएं शुरू हुईं । जुमा भी जुलू मूल के हैं। बाद में यह हिंसा और भड़क गई और राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने पुलिस और सेना की तैनाती की।देश की शीर्ष अदालत ने जुमा को 15 साल की सजा सुनाई है।

दक्षिण अफ्रीका में हिंसा
Advertisment