हिंदू नववर्ष की शुरूआत

Kaushiki

Mar 18, 2026

सृष्टि की रचना का पहला दिन

पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक, ब्रह्मा जी ने इसी दिन से पूरी सृष्टि का निर्माण शुरू किया था। इसी कारण इस दिन को समय चक्र या संवत्सर की शुरुआत का पावन पर्व माना जाता है।

Credit: The Sootr

छत्रपति शिवाजी महाराज की जीत

महाराष्ट्र में, ये त्योहार शिवाजी महाराज द्वारा विदेशी घुसपैठियों को हराने और विजय ध्वज फहराने के उपलक्ष्य में भी मनाया जाता है। साथ ही, इसे नई फसल के आगमन और सृष्टि की रचना के उत्सव के रूप में घर-घर गुड़ी सजाकर मनाया जाता है।

Credit: The Sootr

राजा विक्रमादित्य का इतिहास

इसी दिन सम्राट विक्रमादित्य ने विदेशी आक्रमणकारियों को हराकर अपना नया विक्रम संवत चलाया था। ये दिन भारतीय स्वाभिमान और पराक्रम की जीत का सबसे बड़ा ऐतिहासिक प्रमाण माना जाता है।

Credit: The Sootr

शक्ति की उपासना

इसी तिथि से मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना यानी चैत्र नवरात्रि का प्रारंभ होता है। भक्त घटस्थापना कर नौ दिनों तक शक्ति की साधना करते हैं ताकि जीवन में सकारात्मकता आए।

Credit: The Sootr

प्रकृति का नया और सुंदर श्रृंगार

चैत्र माह में वसंत ऋतु अपने चरम पर होती है और पेड़ों पर नई कोपलें आती हैं। पुरानी पत्तियां गिरकर नए जीवन का संदेश देती हैं, जो नई फसल की कटाई का समय भी है।

Credit: The Sootr

नीम और गुड़ का अनोखा स्वाद

इस दिन विशेष रूप से नीम की पत्तियों और गुड़ का प्रसाद ग्रहण किया जाता है। ये परंपरा सिखाती है कि जीवन कड़वे और मीठे अनुभवों का संतुलित मिश्रण है, जो सेहत सुधारता है।

Credit: The Sootr

पूरे भारत में अलग नाम

महाराष्ट्र में इसे गुड़ी पड़वा, दक्षिण भारत में उगादी और सिंध में चेटी चंड कहते हैं। भले ही नाम अलग हों, पर सबके पीछे नई शुरुआत की भावना एक ही है।

Credit: The Sootr

Thanks For Reading!

Next: चैत्र नवरात्रि में जरूर करें इन 7 मंदिरों में दर्शन, पूरी होगी हर मुराद