Oct 16, 2025
दिवाली से पहले रतलाम के महालक्ष्मी मंदिर की रौनक देखने लायक होती है! यहां मां लक्ष्मी का श्रृंगार फूलों से नहीं, बल्कि करोड़ों रुपये के असली नोटों और सोने-चांदी के गहनों से किया जाता है।
Credit: The Sootr
यह अद्भुत सजावट मंदिर का अपना धन नहीं है, बल्कि भक्त अपनी कमाई से श्रद्धापूर्वक मां के चरणों में सोने-चांदी और हीरे-जवाहरात चढ़ाते हैं।
Credit: The Sootr
सिर्फ सजावट ही नहीं, इस मंदिर की एक बहुत गहरी मान्यता है। भक्त मानते हैं कि जो भी धन या गहने वे मां को भेंट करते हैं, मां लक्ष्मी उसे स्वीकार करके साल भर में दोगुना कर देती हैं।
Credit: The Sootr
मंदिर में जो भी नोटों की गड्डियां या गहने चढ़ाए जाते हैं, उनकी बाकायदा एंट्री होती है। भक्तों के नाम, फोटो और आधार कार्ड के साथ चढ़ावे का पूरा हिसाब-किताब एक रजिस्टर में लिखा जाता है और उन्हें टोकन भी मिलता है।
Credit: The Sootr
दीपावली के बाद, भाई दूज के शुभ दिन, भक्तों को उनका सारा चढ़ावा—चाहे वो धन हो या गहने—वापस कर दिया जाता है। भक्त अपना टोकन दिखाकर ये राशि वापस ले जाते हैं, (मां लक्ष्मी की कृपा ) जिसे वे मां लक्ष्मी का साक्षात् आशीर्वाद मानते हैं।
Credit: The Sootr
रतलाम के महालक्ष्मी मंदिर शायद पूरे भारत में अद्वितीय है, जहां भक्तों को प्रसाद के रूप में लड्डू-पेड़े नहीं, बल्कि नोटों की गड्डियां और कभी-कभी सोने-चांदी के छोटे जेवर भी मिलते हैं।
Credit: The Sootr
मान्यता है कि यह अद्भुत परंपरा रतलाम शहर बसाने वाले महाराजा रतन सिंह राठौर के समय से चली आ रही है। वे दीपावली और धनतेरस पर मां लक्ष्मी के भव्य श्रृंगार के लिए अपना शाही खजाना और आभूषण चढ़ाते थे।
Credit: The Sootr
Thanks For Reading!