MP में घर-घर गोवर्धन पूजा

Aman Vaishnav

Oct 22, 2025

सीएम मोहन यादव गोवर्धन पूजा

भोपाल के रवीन्द्र भवन में 21 अक्टूबर 2025 को राज्य-स्तरीय गोवर्धन पूजा का बड़ा कार्यक्रम हुआ था, जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी खुद पूजा की और हिस्सा लिया।

Credit: The Sootr

विधायक रामेश्वर शर्मा ने की गोवर्धन पूजा

भोपाल में हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने बुधवार को गोवर्धन पूजा की। उन्होंने अपने विधायक कार्यालय पर पूरे नियम से गोवर्धन महाराज की पूजा करके आशीर्वाद लिया।

Credit: The Sootr

श्योपुर में गोवर्धन महाराज की परिक्रमा

श्योपुर के गांवों और कस्बों में लोग एक साथ मिलकर गोवर्धन महाराज की पूजा के बाद परिक्रमा लगाते हैं। वे मानते हैं कि यह परिक्रमा करने से उनके परिवार और खेती में बरकत आती है।

Credit: The Sootr

बच्चों को गोबर में लिटाकर पूजा

देवास में एक पुरानी और अनोखी परंपरा निभाई गई। यहां बच्चों को गोबर से बने गोवर्धन पर्वत पर लेटाकर पूजा की गई, ताकि उन्हें भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद मिले।

Credit: The Sootr

उज्जैन की अनोखी गोवर्धन पूजा

उज्जैन के बड़नगर इलाके में गोवर्धन पूजा के बाद लोग जमीन पर लेट जाते हैं, और उनके ऊपर से गायों का पूरा झुंड गुजरता है।

Credit: The Sootr

आग के ऊपर से गाय कुदाना

हरदा जिले में गोवर्धन पूजा के दिन एक गजब का रिवाज है! यहां गांव के लोग जलती हुई आग के ऊपर से गाय, बैल और भैंस जैसे जानवरों को कुदाते हैं।

Credit: The Sootr

बुंदेलखंड का मौनिया नृत्य

गोवर्धन पूजा पर बुंदेलखंड में यादव समाज के लोग मौन व्रत रखते हैं। करोड़ों मोर पंख लेकर ढोल की धुन पर 'मौनिया नृत्य' करते हुए मंदिरों में जाते हैं।

Credit: The Sootr

Thanks For Reading!

Next: MP के इस मंदिर में करोड़ों से होता है मां लक्ष्मी का श्रृंगार, भक्तों को मिलता है सोना-चांदी का प्रसाद