'इमरजेंसी फिल्म' 6 सितंबर को नहीं होगी रिलीज

Sandeep Kumar

Sep 2, 2024

The Sootr

बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' अब 6 सितंबर को रिलीज नहीं होगी।

Credit: Read Full Story

The Sootr

सेंसर बोर्ड ने सिख समुदाय द्वारा लगातार विरोध के बाद फिल्म पर फिलहाल रोक लगा दी है।

Credit: Read Full Story

The Sootr

कंगना की टीम ने पुष्टि की है कि फिल्म की रिलीज को पोस्टपोन कर दिया गया है।

Credit: Read Full Story

The Sootr

कंगना ने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए दावा किया कि उन्हें और सेंसर बोर्ड के सदस्यों को धमकियां मिल रही हैं।

Credit: Read Full Story

The Sootr

इन धमकियों में सिख सुरक्षाकर्मियों के हाथों पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या न दिखाने का दबाव बनाया जा रहा है।

Credit: Read Full Story

The Sootr

कंगना ने कहा कि फिल्म को पहले मंजूरी मिली थी, लेकिन धमकियों के चलते सर्टिफिकेशन रोक दिया गया।

Credit: Read Full Story

The Sootr

अकाली दल ने सेंसर बोर्ड को नोटिस भेजकर फिल्म पर रोक लगाने की मांग की है।

Credit: Read Full Story

The Sootr

अकाली दल का दावा है कि फिल्म से सांप्रदायिक तनाव भड़क सकता है और भ्रामक सूचना फैल सकती है।

Credit: Read Full Story

The Sootr

पार्टी ने आरोप लगाया कि फिल्म के ट्रेलर में गलत ऐतिहासिक तथ्य दिखाए गए हैं और सिख समुदाय को नकारात्मक रूप में दिखाया गया है।

Credit: Read Full Story

The Sootr

अकाली दल ने फिल्म को दिया गया प्रमाण पत्र तुरंत रद्द करने और इसकी रिलीज को रोकने की मांग की है।

Credit: Read Full Story

Thanks For Reading!

Next: जबलपुर की बेटी रुबीना फ्रांसिस ने शूटिंग में जीता ब्रॉन्ज मेडल