Mar 19, 2024
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। पिछले दिनों उन्होंने कहा था कि वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। सिद्धू ने कहा था कि अगर मुझे लोकसभा चुनाव लड़ना होता तो कुरुक्षेत्र से चुनाव नहीं लड़ लिया होता।
Credit: The Sootr
सूत्रों की मानें तो कांग्रेस नवजोत सिंह सिद्धू को पटियाला लोकसभा सीट से चुनाव लड़ाना चाहती थी, लेकिन सिद्धू की इस इस घोषणा से कांग्रेस की चिंताएं बढ़ गई हैं। सिद्धू के पंजाब के कांग्रेस नेताओं के साथ भी संबंध अच्छे नहीं हैं।
Credit: The Sootr
पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे नवजोत सिंह सिद्धू ने लोकसभा चुनाव के शंखनाद से पहले बड़ा ऐलान किया है। नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस पार्टी से कहा है कि वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।
Credit: The Sootr
इससे पहले उन्होंने कांग्रेस छोड़ने की चर्चा को कोरी बकवास बताया। साथ ही कहा कि वह बीजेपी या आम आदमी पार्टी में नहीं जाने वाले हैं। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने दावा किया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत ने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के लिए उनसे संपर्क किया था।
Credit: The Sootr
Thanks For Reading!