क्या 10 रुपए के सिक्के को लेकर आप में है कन्फ्यूजन? जानें असली और नकली की पहचान कैसे करें

10 रुपए के सिक्के को लेकर लोगों में अक्सर कन्फ्यूजन रहता है, जिससे असली और नकली सिक्कों की पहचान करना मुश्किल हो जाता है।

कुछ लोगों का मानना है कि जिन सिक्कों में 10 लाइनें होती हैं, वे असली होते हैं, जबकि 15 लाइनों वाले सिक्कों को नकली माना जाता है।

जिस सिक्के पर रुपए का चिह्न (₹) होता है, वह असली होता है।

RBI ने एक नोटिफिकेशन जारी कर असली और नकली सिक्कों के बारे में जानकारी दी है, जिसमें बताया गया है कि 10 रुपए के सिक्कों के 14 अलग-अलग डिज़ाइन जारी किए गए हैं और सभी मान्य हैं।

RBI ने स्पष्ट किया है कि चाहे सिक्के में कितनी भी लाइने हों, सभी डिज़ाइन सही हैं।

असली सिक्कों की पहचान में मदद के लिए RBI ने एक टोल-फ्री नंबर 1440 भी जारी किया है।

इस नंबर पर कॉल करने पर आपको 10 रुपए के सिक्कों से जुड़ी पूरी जानकारी मिल सकती है।

कॉल करने पर आपकी कॉल कट हो जाएगी और फिर RBI से संबंधित कोई कॉल आएगा, जिसमें सिक्के से जुड़ी सारी जानकारी दी जाएगी।

इस जानकारी से लोगों की असली और नकली 10 रुपए के सिक्कों को पहचानने की समस्या का समाधान हो सकता है।