Ganesh Chaturthi 2024 : क्यों मनाते हैं गणेश चतुर्थी, जानिए महत्त्व

गणेश चतुर्थी 2024 का पर्व शनिवार, 7 सितंबर को मनाया जाएगा।

गणेश चतुर्थी का शुभ मुहूर्त सुबह 11:3 बजे से दोपहर 1:33 बजे तक रहेगा।

इस दिन भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर दस दिवसीय गणेशोत्सव मनाया जाएगा।

गणेश विसर्जन मंगलवार, 17 सितंबर 2024 को होगा।

गणेश उत्सव के दौरान भगवान गणेश पृथ्वी पर निवास करते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

गणेश जी को विघ्नहर्ता माना जाता है, जो सभी बाधाओं को दूर करते हैं।

यह पर्व धार्मिक और सांस्कृतिक दोनों महत्व रखता है, जो समाज को एकजुट करता है।

महाराष्ट्र, गोवा, और तेलंगाना में गणेश उत्सव विशेष रूप से धूमधाम से मनाया जाता है।

गणेश उत्सव की शुरुआत मराठा साम्राज्य के समय से मानी जाती है, खासकर छत्रपति शिवाजी महाराज के शासनकाल से।

लोकमान्य तिलक ने ब्रिटिश शासन के दौरान गणेश उत्सव को पुनर्जीवित किया ताकि समाज में जागरूकता फैलाई जा सके।