केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुंबई के वर्ली श्मशान घाट पर दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी।

Vikram Jain

Oct 10, 2024

Ratan Tata funeral 3

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस और अन्य नेताओं ने मुंबई के वर्ली श्मशान घाट पर दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी।

Credit: The Sootr

Ratan Tata funeral 2

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी, रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक-चेयरपर्सन नीता अंबानी ने मुंबई में रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी। उद्योगपति मुकेश अंबानी ने रतन टाटा के निधन पर गहरा दुख जताया।

Credit: The Sootr

Ratan Tata funeral 4

86 वर्षीय रतन नवल टाटा के निधन से देश में शोक की लहर है। देश ने एक महान उद्योगपति और समाजसेवी को खो दिया है। जिन्होंने टाटा समूह को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान दिया। रतन टाटा के अंतिम दर्शन के लिए राजनीतिक, कारोबारी, खेल, मनोरंजन जगत के कई बड़े नाम पहुंचे थे।

Credit: The Sootr

Ratan Tata funeral new 1

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने भी उद्योगपति रतन टाटा के अंतिम दर्शन किए। अजीत पवार ने वर्ली श्मशान घाट पर रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी।

Credit: The Sootr

Ratan Tata funeral new 2

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी-एसपी) के प्रमुख शरद पवार भी दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। शरद पवार के साथ उनकी सांसद बेटी सुप्रिया सुले भी पहुंची थीं।

Credit: The Sootr

Ratan Tata funeral new 3

शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने रतन टाटा के अंतिम दर्शन किए। उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए टाटा के समाज और उद्योग जगत के प्रति अभूतपूर्व योगदान की सराहना की।

Credit: The Sootr

Ratan Tata funeral new 4

मुंबई के वर्ली श्मशान घाट में उद्योगपति रतन टाटा का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले कोलाबा स्थित टाटा के आवास से लेकर श्मशान घाट तक अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।

Credit: The Sootr

Thanks For Reading!

Next: तिरुपति मंदिर लड्डू विवाद मामले में सीएम नायडू को SC की फटकार