देवों के देव महादेव

Kaushiki

Feb 11, 2026

सांप और चंद्रमा का रहस्य

शिव के गले में लिपटा सांप भूत, वर्तमान और भविष्य का प्रतीक है, जो कुंडलिनी जागरण की प्रेरणा देता है। उन्होंने त्याग दिए गए और शापित चंद्रमा को अपने शीश पर सजाकर यह संदेश दिया कि समर्पित भाव से आने वाले को शिव कभी नहीं ठुकराते।

Credit: The Sootr

विष और औषधि का मेल

समुद्र मंथन से निकले हलाहल विष को पीकर शिव नीलकंठ कहलाए, जो संसार को विनाश से बचाने का प्रतीक है। वे धतूरे और मदार जैसे कड़वे फूलों को औषधि के रूप में स्वीकार करते हैं। ये बताते हुए कि सही उपयोग से जहर भी अमृत बन सकता है।

Credit: The Sootr

भस्म और कामदेव पर विजय

शिव ने कामदेव (वासना) को भस्म कर उसकी राख को अपने शरीर पर मला। ये दर्शाता है कि वे अपनी इंद्रियों के पूर्ण स्वामी हैं। श्मशान की भस्म धारण करना महाकाल रूप का प्रतीक है, जो जीवन और मृत्यु के चक्र पर नियंत्रण रखता है।

Credit: The Sootr

तीसरा नेत्र और मुक्ति

शिव के तीन नेत्र सृष्टि के सृजन, पालन और संहार के केंद्र हैं। इन्हें ब्रह्मा, विष्णु और महेश का स्वरूप माना जाता है। ललाट पर स्थित तीसरा नेत्र असल में ज्ञान की अग्नि और मुक्ति का द्वार है, जो आंतरिक बुराइयों को भस्म कर देता है।

Credit: The Sootr

डमरू और त्रिशूल की शक्ति

शिव के हाथ का डमरू नाद ब्रह्म का प्रतीक है जिसकी लय से सृष्टि का निर्माण होता है। वहीं, त्रिशूल उनकी तीन शक्तियों- इच्छा, ज्ञान और क्रिया का प्रतीक है, जो मनुष्य के दैहिक, दैविक और भौतिक दुखों का नाश करता है।

Credit: The Sootr

जटाएं और गंगा का वेग

शिव की जटाएं वट वृक्ष के समान हैं जो समस्त प्राणियों का विश्राम स्थल और ज्ञान की शाखाएं हैं। उन्होंने स्वर्ग से उतरती गंगा के प्रचंड वेग को अपनी जटाओं में थामकर धरती को विनाश से बचाया और उसे जीवनदायिनी धारा में बदल दिया।

Credit: The Sootr

नंदी की सवारी का अर्थ

वृष (बैल) अपार शक्ति और काम-वासना का प्रतीक माना जाता है जिसे नियंत्रित करना कठिन होता है। शिव नंदी की सवारी कर यह बताते हैं कि उन्होंने अपनी समस्त वासनाओं और शक्तियों को वश में कर लिया है और वे पूरी तरह जितेंद्रिय हैं (भगवान शिव का पूजन)। डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी पूरी तरह से सही या सटीक होने का हम कोई दावा नहीं करते हैं। ज्यादा और सही डिटेल्स के लिए, हमेशा उस फील्ड के एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Credit: The Sootr

Thanks For Reading!

Next: सिंहस्थ महाकुंभ 2028: सूर्य, चंद्र और बृहस्पति का गोचर कैसे निर्धारित करता है पवित्र स्नान की तिथियां