Short: नक्सल प्रभावित बस्तर की ग्लास ब्रिज से बदलेगी पहचान

छत्तीसगढ़ के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में ग्लास ब्रिज बनने जा रहा है। यह ग्लास ब्रिज बस्तर के टूरिज्म को बढ़ावा देगा।

ग्लास ब्रिज की ऊंचाई करीब 100 फीट होगी। इससे पर्यटक बस्तर की प्राकृतिक सुंदरता और खूबसूरत नजारों का आनंद ले सकेंगे।

ग्लास ब्रिज का निर्माण बस्तर के कांगेर वैली नेशनल पार्क के नजदीक होगा।

इससे चित्रकोट वाटर फॉल और तीरथगढ़ वाटर फॉल के पर्यटक वाटरफॉल को नजदीक से देख सकेंगे।

ग्लास ब्रिज के निर्माण की तैयारियों में बस्तर के जिला प्रशासन और कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान जुटे हुए हैं।

ब्रिज निर्माण सर्वे के बाद होगा। इस ब्रिज से देश और विदेश के पर्यटकों को आकर्षित किया जाएगा।

पार्क के संचालक ने बताया तीरथगढ़ फॉल को और खूबसूरत बनाने की योजना तैयार कर ली गई है। जल्द ही ग्लास ब्रिज का काम शुरू कर दिया जाएगा।

90 फीट की ऊंचाइयों से गिरता इन्द्रावती नदी को और करीब से पर्यटक निहार सकेंगे। वहीं हर मौसम में चित्रकोट जलप्रपात अपनी खूबसूरती बिखेरता है।