ASI सर्वे का 95वां दिन : भोजशाला में मूर्ति और खंभों के अवशेष मिले

मध्यप्रदेश की धार भोजशाला में ASI सर्वे के 95वें दिन काम हुआ।

गर्भगृह में पुराने अवशेषों की फोटोग्राफी का काम भी हुआ।

भगवान चतुर्भुज की मूर्ति के साथ अन्य अवशेष भी मिले हैं।

दरगाह के पश्चिम की ओर से मिले 4 अवशेष, जिनमें 1 भोजशाला की दीवार और खंभों के अवशेष शामिल हैं।

अब मजदूर मिट्टी हटाने और खुदाई का काम तेज गति से हो रहा है।

आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने सभी अवशेषों को संरक्षण में ले लिया है।

मुस्लिम पक्षकार ने हिन्दू पक्ष के लोगों पर आरोप लगाए।

हिन्दू पक्ष के द्वारा भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही है, जिसे मुस्लिम पक्षकार ने खंडन किया है।

आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की टीम ने मटेरियल को सर्वे में शामिल नहीं किया है।

खुदाई में इंसानी हड्डियां मिली थी, जिन्हें दफन किया गया है।