मध्‍यप्रदेश का गढ़कुंडार किला

Kaushiki

Nov 9, 2025

किले का स्थान और संरचना

ये मध्य प्रदेश के निवाड़ी (एमपी पर्यटन) जिले में एक पहाड़ी पर स्थित है। इस रहस्यमय किला की गिनती भारत के सबसे रहस्यमय किलों में होती है। यह किला पांच मंजिला है। इसमें तीन मंजिल ऊपर दिखाई देती हैं, जबकि दो मंजिल जमीन के नीचे बनी हुई हैं।

Credit: The Sootr

किला कितना पुराना

इस किले के निर्माण की सही जानकारी किसी के पास नहीं है। लेकिन इतिहासकार इसे 11वीं सदी का बताते हैं। माना जाता है कि यह किला 1500 से 2000 साल पुराना हो सकता है। इस पर चंदेल, बुंदेला और खंगार जैसे कई शासकों ने शासन किया था।

Credit: The Sootr

पूरी बारात का गायब होना

स्थानीय लोगों के बीच एक बहुत डरावनी कहानी मशहूर है कि एक बार पास के गांव से आई बारात किले में घूमने आई थी। घूमते-घूमते 50 से 60 लोग तलघर में गए और अचानक गायब हो गए, जिनका आज तक कोई पता नहीं चला।

Credit: The Sootr

भूल भुलैया जैसी बनावट

किले (mp tourism) की बनावट इतनी भूल भुलैया जैसी है कि कोई भी अंजान व्यक्ति इसमें आसानी से रास्ता भटक सकता है। इसमें बहुत सारे रास्ते ऐसे हैं जो अचानक बंद हो जाते हैं या एक ही जगह पर वापस लाते हैं।

Credit: The Sootr

नीचे के दरवाजे बंद

बारात गायब होने और ऐसे ही कई रहस्यमय हादसों के बाद, लोगों ने सुरक्षा कारणों से तलघर और नीचे जाने वाले सभी दरवाजों को बंद कर दिया। अब उन मंजिलों तक पहुंचना संभव नहीं है।

Credit: The Sootr

सोने-हीरे का खजाना

कहते हैं कि इस ऐतिहासिक किला में राजाओं का बड़ा खजाना छिपा हुआ है। इस खजाने को ढूंढने की कोशिश में कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। इससे इस किले का रहस्य (mysterious places) और भी गहरा हो जाता है। Madhya Pradesh

Credit: The Sootr

Thanks For Reading!

Next: MP के चमत्कारी संकटमोचन हनुमान जी, मात्र दर्शन से ठीक हो जाती हैं टूटी हुई हड्डियां