मध्य प्रदेश में रामनवमी

Kaushiki

Mar 27, 2026

राम राजा मंदिर (ओरछा)

यह भारत का इकलौता मंदिर है जहां भगवान राम को राजा के रूप में पूजा जाता है और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाता है। राम नवमी के दिन यहां राजा राम का भव्य दरबार सजता है और विशेष शाही आरती का आयोजन होता है।

Credit: The Sootr

चित्रकूट धाम (सतना)

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, भगवान राम ने अपने वनवास के साढ़े ग्यारह वर्ष इसी पवित्र तपोभूमि पर बिताए थे। आज राम नवमी के अवसर पर यहां लाखों श्रद्धालु कामदगिरि पर्वत की परिक्रमा करते हैं। मंदाकिनी नदी में दीपदान कर रहे होते हैं। चित्रकूट में आज के दिन चित्रकूट गौरव दिवस भी मनाया जा रहा है।

Credit: The Sootr

हनुमान धारा (चित्रकूट)

पहाड़ी पर स्थित इस मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति पर प्राकृतिक जलधारा निरंतर गिरती रहती है, जिसे बेहद चमत्कारी माना जाता है। पौराणिक कथा है कि लंका दहन के बाद हनुमान जी की थकान दूर करने के लिए प्रभु राम ने यहां तीर मारकर यह जलधारा निकाली थी।

Credit: The Sootr

लक्ष्मण मंदिर (खजुराहो)

छतरपुर जिले में स्थित यह यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल अपनी अद्भुत नागर शैली की वास्तुकला के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। 10वीं शताब्दी में चंदेल राजाओं द्वारा निर्मित यह मंदिर भगवान विष्णु के वैकुंठ रूप को समर्पित है, जो लक्ष्मण जी के नाम से प्रसिद्ध है।

Credit: The Sootr

महाकालेश्वर मंदिर (उज्जैन)

यूं तो यह बाबा महाकाल का प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग है, लेकिन राम नवमी के दिन यहां शिव और राम के मिलन का अद्भुत संगम दिखता है। आज मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की जाती है क्योंकि माना जाता है कि राम जी ने भी शिव की आराधना की थी।

Credit: The Sootr

Thanks For Reading!

Next: रंगों से नहाई इंदौर की सड़कें, राजवाड़ा पर उतरी ऐतिहासिक पारंपरिक गेर