क्रिकेट में कॉमेंट्री करेंगे सिद्धू

पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस के सीनियर नेता नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन सिद्धू इस बार अपने बयानों को लेकर नहीं बल्कि क्रिकेट को लेकर। वो एक बार फिर से क्रिकेट फील्ड में वापसी करने जा रहे हैं।

चुनाव से दूरी क्रिकेट में वापसी

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। पिछले दिनों उन्होंने कहा था कि वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। सिद्धू ने कहा था कि अगर मुझे लोकसभा चुनाव लड़ना होता तो कुरुक्षेत्र से चुनाव नहीं लड़ लिया होता।

पंजाब कांग्रेस नेताओं से अनबन

सूत्रों की मानें तो कांग्रेस नवजोत सिंह सिद्धू को पटियाला लोकसभा सीट से चुनाव लड़ाना चाहती थी, लेकिन सिद्धू की इस इस घोषणा से कांग्रेस की चिंताएं बढ़ गई हैं। सिद्धू के पंजाब के कांग्रेस नेताओं के साथ भी संबंध अच्छे नहीं हैं।

लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे सिद्धू

पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे नवजोत सिंह सिद्धू ने लोकसभा चुनाव के शंखनाद से पहले बड़ा ऐलान किया है। नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस पार्टी से कहा है कि वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।

भगवंत मान पर क्या बोले थे सिद्धू

इससे पहले उन्होंने कांग्रेस छोड़ने की चर्चा को कोरी बकवास बताया। साथ ही कहा कि वह बीजेपी या आम आदमी पार्टी में नहीं जाने वाले हैं। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने दावा किया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत ने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के लिए उनसे संपर्क किया था।