MUMBAI: दिग्गज उद्योगपति पालोनजी मिस्त्री का 93 की उम्र में निधन, शापूरजी-पालोनजी ग्रुप के पास टाटा संस में 18.37% हिस्सेदारी

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
MUMBAI: दिग्गज उद्योगपति पालोनजी मिस्त्री का 93 की उम्र में निधन, शापूरजी-पालोनजी ग्रुप के पास टाटा संस में 18.37% हिस्सेदारी

New Delhi. शापूरजी पालोनजी ग्रुप (Shapoorji Pallonji Group chairman) के चेयरमैन पालोनजी मिस्त्री (Pallonji Mistry) का  मुंबई में 93 साल की उम्र में निधन हो गया। पालोनजी मिस्‍त्री को 2016 में पद्मभूषण अवार्ड (Padma Bhushan Award) से नवाजा गया था। बता दें ये इंडिया का तीसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्‍मान है। शापूरजी पालोनजी ग्रुप इंडिया (Shaporji Pallonji Group India) में सबसे बड़े बिजनेस ग्रुप में से एक है। ये ग्रुप लगभग 157 सालों से बिजनेस कर रहा है। 





यहां हुआ था जन्म





पालोनजी का जन्म साल 1929 में हुआ था। वे दुनिया के 143वें सबसे अमीर व्यक्ति थे। उन्होंने आयरिश महिला पाट्सी पेरिन डुबास से शादी की थी। इसके बाद उन्होंने आयरलैंड की नागरिकता हासिल कर ली थी। उनके 4 बच्चे हैं। इसमें दो बेटियां और दो बेटे है। उनके नाम  शापूर मिस्त्री (Shapoor Mistry),साइरस मिस्त्री, लैला मिस्त्री (Laila Mistry) और अलू मिस्त्री (Alu Mistry) हैं। साइरस मिस्त्री भी टाटा संस के चैयरमैन (Cyrus Mistry Chairman of Tata Sons) रह चुके हैं। बाद में किसी वजह से उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था। पालोनजी 1.02 लाख करोड़ रुपए यानी 55 बिलियन अमेरिकन डॉलर की संपत्ति के मालिक है। 





टाटा संस में इतनी हिस्सेदारी





शापूरजी पालोनजी ग्रुप (Shapoorji Pallonji Group) के पास टाटा संस में 18.37% की इं‍डिविजुअल हिस्सेदारी है। पालोनजी के बेटे साइरस को 2012 में टाटा संस का चेयरमैन बनाया गया था। 4 साल तक वे टाटा ग्रुप (Tata Group) के चेयरमैन रहे, बाद में विवादों के चलते उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था। 



Died निधन Padma Bhushan Award शापूरजी पालोनजी ग्रुप चेयरमैन पालोनजी मिस्त्री पद्म भूषण अवार्ड शापोरजी पालोनजी ग्रुप इंडिया Shapoorji Pallonji Group Pallonji Mistry Shapoor Mistry Cyrus Mistry