CM बघेल ने असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा को कहा नया मुल्ला, बोले - नए नए मुल्ला हैं नया मुल्ला ज़्यादा प्याज़ खाता है

author-image
Yagyawalkya Mishra
एडिट
New Update
CM बघेल ने असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा को  कहा नया मुल्ला, बोले - नए नए मुल्ला हैं नया मुल्ला ज़्यादा प्याज़ खाता है

Raipur। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा को नया मुल्ला बताया है। सीएम बघेल ने नया मुल्ला ज़्यादा प्याज़ खाता है वाली कहावत का ज़िक्र करते हुए यह विशेषण दिया। सीएम बघेल का यह तीखा बयान सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा के उस बयान पर आया है जिसमें असम के सीएम सरमा ने कहा था कि,कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत जुड़ा हुआ है, उन्हें पाकिस्तान और बांग्लादेश को अखंड भारत में जोड़ने के लिए यात्रा करनी चाहिए और शुरुआत पाकिस्तान से होना चाहिए।





क्या कहा था असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा ने



 सांसद राहुल गांधी के भारत जोड़ो पदयात्रा पर विपक्ष की ओर से लगातार टिप्पणी और तंज हो रहे हैं। लेकिन जिस व्यक्ति की टिप्पणी ने सर्वाधिक चर्चा बटोरी वे असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा हैं। असम के सीएम हेमंता बिस्वा सरमा ने कहा







“कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत जुड़ा हुआ है। जुड़ा हुआ क्या नहीं है? 1947 में कांग्रेस ने भारत को खंडित किया था। अगर राहुल गांधी को कोई पछतावा है कि मेरे नाना ने गड़बड़ किया था। पंडित नेहरू के समय में जो हुआ, वो होना नहीं होना चाहिए था, तो उन्हें पाकिस्तान से भारत जोड़ो यात्रा शुरू करनी चाहिए। भारत जोड़ो भारत में शुरू तक करने की क्या जरूरत है। पाकिस्तान को भारत में जोड़ो, बांग्लादेश को अखंड भारत में जोड़ो।









असम सीएम सरमा ने आगे कहा







“अगर कांग्रेस को यह यात्रा शुरू ही करनी है तो इसकी शुरुआत पाकिस्तान से होनी चाहिए। भारत पहले से जुड़ा हुआ है और एक है।भारत का बंटवारा 1947 में हुआ था। इसलिए भारत में इस यात्रा का कोई लाभ नहीं मिलने वाला है।”









क्या कहा सीएम बघेल ने



  असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा के इस बयान ने चर्चा और सुर्ख़ियाँ बटोरीं। ज़ाहिर है कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ में सीएम बघेल से इसे लेकर सवाल होता, और वही हुआ। सीएम बघेल से असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा के बयान पर प्रतिक्रिया माँगी गई। सीएम बघेल ने बेहद तीखे अंदाज में कहा







“अब वो हेमंता बिस्वा सरमा आजकल ज़हर उगलने का काम कर रहें हैं..नए नए मुल्ला हैं..पहले कांग्रेस में थे..अब भाजपा में गए हैं तो नया मुल्ला ज़्यादा प्याज़ खाता है..



 ये संघ के कार्यालय में गए होंगे और वहाँ अखंड भारत का नक़्शा देखा..इसमें पाकिस्तान नेपाल भूटान बांग्लादेश अफ़ग़ानिस्तान सब शामिल हैं। ये पाकिस्तान मतलब उसी लाईन से कह रहे हैं कि पाकिस्तान जाएँ तो भारत जोड़ना है..और ये भाजपा के लोग कहते हैं कि सारे मुसलमान को पाकिस्तान भेज दो..और पाकिस्तान को अखंड भारत में मिला लो..तो फिर भेजने का क्या मतलब है ?और फिर मिलाने का क्या मतलब है ? यदि मिलाएँगे आज मान लो बीस करोड़ मुसलमान हैं..बांग्लादेश पाकिस्तान अफ़ग़ानिस्तान मिलाने के बाद तो चालीस पचास करोड़ हो जाएगा.. उतने में तो इनकी और हालत ख़राब हो जाएगी”





सीएम बघेल ने समझाईश के अंदाज में आगे कहा



“कोई भी धर्म का मानने वाला हो भाषा भाषी हो..सबमें एका रहे..यही एकमात्र देश है जिसमें कितने धर्म को मानने वाले लोग हैं..कितने दर्शन यहाँ हैं.. कितने भाषा भाषी हैं..और हिंदुस्तान की ताक़त है अनेकता में एकता..सब एक हों तो देश का विकास होता है, आर्थिक स्थिति बेहतर होती है,समाज में विद्वेष फैलाने से हमारी आर्थिक स्थिति भी नीचे चली जाती है”



CM Baghel chhatisgarh asam cm hemanta biswa sarma सीएम बघेल की असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा पर टिप्पणी नया मुल्ला है ज़्यादा प्याज़ खाता है