रायपुर में यूथ कांग्रेस ने किया सांसद सुनील सोनी के निवास का घेराव, सांसद को ढूंढने निकले कार्यकर्ता, रेलवे की समस्याएं उठाईं

author-image
BP Shrivastava
एडिट
New Update
रायपुर में यूथ कांग्रेस ने किया सांसद सुनील सोनी के निवास का घेराव, सांसद को ढूंढने निकले कार्यकर्ता, रेलवे की समस्याएं उठाईं

नितिन मिश्रा, Raipur. छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार (9मई) को रायपुर सांसद सुनील सोनी के निवास का घेराव किया है। कार्यकर्ता रेलवे में व्याप्त समस्याओं को लेकर सांसद निवास पहुंचे। यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा हम लापता सांसद को ढूंढ़ने पहुंचे हैं। सासंद सो रहे हैं और प्रदेश की जनता रो रही है। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए सांसद निवास के बाहर बैरिकेडिंग लगाई गई थी। जिसके ऊपर चढ़ कर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। 





रेलवे में समस्याओं को लेकर घेराव





छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने बताया कि लोगों को रेलवे में बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। टिकट रायपुर की दी जाती है और यात्रियों को ट्रेन उर्कुरा स्टेशन से पकड़नी पड़ती है। उन्होंने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता आज सांसद सुनील सोनी को जगाने आए हैं। वो घर पर सो रहे हैं और क्षेत्र की जनता रो रही है। सांसद लापता हैं जिन्हें हम लोग आज ढूंढने निकले हैं। छत्तीसगढ़ की जनता के साथ मोदी सरकार दोहरा व्यवहार कर रही है। ट्रेन अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से चल रही है। समय में सुधार करने के लिए हम सांसद निवास का घेराव कर रहे हैं। 





 ये भी पढ़ें...















गाजे-बाजे के साथ पहुंचे कार्यकर्ता





यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता सांसद सुनील सोनी के निवास पर गाजे बाजे के साथ पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने जोर-जोर से ढोल नगाड़े पीट कर सांसद से मिलने का प्रयास किया। सांसद के ना मिलने पर कार्यकर्ता पुलिस द्वारा लगाई गई बैरिकेडिंग के ऊपर चढ़कर प्रदर्शन करने लगे। मौके पर दर्जनभर पुलिस बल मौजूद रहा। जो कार्यकर्ताओं को रोकने में लगा हुआ था फिर भी कार्यकर्ता बैरिकेडिंग के ऊपर चढ़ गए।



 



Chhattisgarh News छत्तीसगढ़ न्यूज Demonstration of Youth Congress in Raipur Youth Congress gheraos MP Sunil's house MP's gherao over railway problems Youth Congress raises railway problems रायपुर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन यूथ कांग्रेस ने सांसद सुनील के घर का किया घेराव रेलवे की समस्याओं को लेकर सांसद का घेराव यूथ कांग्रेस ने उठाई रेलवे की समस्याएं