137वां कांग्रेस स्थापना दिवस: सोनिया फहरा रहीं थीं झंडा, डोर खींची और हुआ ये...

author-image
एडिट
New Update
137वां कांग्रेस स्थापना दिवस: सोनिया फहरा रहीं थीं झंडा, डोर खींची और हुआ ये...

देश की सबसे पुरानी पार्टी यानी कांग्रेस आज अपना 137वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर दिल्ली समेत विभिन्न प्रदेशों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। लेकिन दिल्ली में एक अजीब वाकया सामने आया। समारोह के दौरान जब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ध्वजारोहण कर रही थीं, तो कांग्रेस का झंडा ही नीचे गिर गया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।

फहराने से पहले सोनिया के हाथ में गिरा झंडा

दिल्ली पार्टी कार्यालय में सोनिया ने जब पार्टी के झंडे की डोर खींची तो वहां एक कार्यकर्ता भी मौजूद था। उसने झंडारोहण में सोनिया की मदद करने की कोशिश की, लेकिन झंडा उनके ऊपर ही गिर पड़ा। इसके बाद एक महिला कार्यकर्ता दौड़ती हुई आई और उसने भी फ्लैग होस्टिंग में मदद की कोशिश की, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। बाद में सोनिया गांधी ने हाथ से ही झंडा फहरा दिया।

सोनिया - अब चुप नहीं रह सकती कांग्रेस

स्थापना दिवस के दौरान सोनिया गांधी ने कहा कि हमारी विरासत गंगा-जमुनी संस्कृति को मिटाने की कोशिश हो रही है। देश का आम नागरिक असुरक्षित महसूस कर रहा है। लोकतंत्र व संविधान को दरकिनार किया जा रहा है, ऐसे समय में कांग्रेस चुप नहीं रह सकती।

द-सूत्र ऐप डाउनलोड करें :

https://bit.ly/thesootrapp

द-सूत्र को फॉलो और लाइक करें:

">Facebook  |   Twitter |   Instagram  |  Youtube

Congress 137th Foundation Day Flag Falls Off While Being Hoisted By Sonia Gandhi