MAHARASHTRA: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को जालना में 390 करोड़ की बेनामी संपत्ति मिली, टीम ने बाराती बनकर छापा मारा था

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
MAHARASHTRA: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को जालना में 390 करोड़ की बेनामी संपत्ति मिली, टीम ने बाराती बनकर छापा मारा था

MUMBAI. महाराष्ट्र के जालना में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने 5 बिजनेस ग्रुप्स के ठिकानों से करीब 390 करोड़ रुपए की बेनामी संपत्ति (Benami Property) जब्त की। छापे में 58 करोड़ कैश, 32 किलो सोने की ज्वेलरी, 16 करोड़ के हीरे, मोती मिले। टीम को कैश गिनने में करीब 13 घंटे लग गए। कुछ कर्मचारियों की कैश गिनते-गिनते तबीयत खराब हो गई।





जानकारी के मुताबिक, एसआरजे स्टील, कालिका स्टील, एक को-ऑपरेटिव बैंक, फाइनेंसर विमल राज बोरा, डीलर प्रदीप बोरा के फैक्ट्री, घर और दफ्तरों पर 1 से 7 अगस्त तक यह कार्रवाई की गई। इसकी जानकारी 11 अगस्त को मीडिया को दी गई। पूरी टीम ने बाराती बनकर शहर में एंट्री की। गाड़ियों पर शादी के स्टीकर चिपके थे। कुछ पर लिखा था- दुल्हनिया हम ले जाएंगे। यही कोड वर्ड भी था।







— TheSootr (@TheSootr) August 11, 2022





छापे में इतने कर्मचारी





छापे में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के 260 अफसर और कर्मचारी शामिल थे। इस कार्रवाई को एक ही वक्त में पांच अलग-अलग टीमों ने अंजाम दिया। आयकर विभाग ने टैक्स चोरी की आशंका जताई थी। टीम को शुरुआती जांच में कुछ पता नहीं चला। बाद में जालना से 10 किमी दूर कारोबारी के एक फार्महाउस पर भी कार्रवाई की गई। यहां एक अलमारी के नीचे, बेड के अंदर और एक अन्य अलमारी में थैलों में रखे नोटों के बंडल मिले। नोटों को SBI की लोकल ब्रॉन्च में ले जाकर गिना गया। इन्हें गिनने में 10 से 12 मशीनें लगीं। कपड़े की 35 थैलियों में नोटों के बंडल रखे गए थे।







maharashtra महाराष्ट्र Income Tax Department आयकर विभाग Benami property raid छापा Jalna Cash Jewelery जालना बेनामी संपत्ति कैश ज्वेलरी